{"_id":"5f0376de8ebc3e4332365a0a","slug":"delhi-police-nabs-the-man-who-fired-in-the-party-ashram-news-noi5217206166","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी में फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाला बदमाश दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी में फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाला बदमाश दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पार्टी में फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाले बदमाश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने तीन जुलाई को नेबसराय इलाके में पार्टी में गोलियां चला कर सनसनी फैला दी थी। इससे पार्टी में भगदड़ मच गई थी। आरोपी हत्या के केस में जमानत पर जेल से बाहर आया था। वह आपराधिक वारदात करता, उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार तिगड़ी थाने की टीम रविवार को इलाके में गश्त कर रहे थे। तिगड़ी रोड पर वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक एसआई रामपाल को देखकर भागने लगा। एसआई रामपाल व पीएसआई बंटी ने पीछा कर उसे दबोच लिया। उसकी पहचान देवली गांव निवासी अरुण उर्फ कपिल पवार के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास एक पिस्टल व दो कारतूस मिले। आरोपी ने तीन जुलाई को नेबसराय थाना इलाके में एक पार्टी में अचानक फायरिंग कर दी थी।
ये वर्ष 2015 में ग्रेटर कैलाश में हुई हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। लाजपत नगर इलाके में वर्ष 2018 में इसने सड़क दुर्घटना की थी। आरोपी के पिता की वर्ष 1987 में मौत हो चुकी है। ये अपनी मां के साथ रहता था। उसका भाई इससे अलग रहता है।