फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police jawans took front with army doctor

दिल्ली : सेना के डॉक्टर के साथ दिल्ली पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाला

Thu, 13 May 2021 03:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 13 May 2021 03:55 AM IST
सार

  • शाहदरा थाने के कोविड केयर सेंटर में मानवता की मिसाल पेश की
  • 24 घंटे में दो कोविड केयर सेंटर तैयार किए

विज्ञापन
Delhi Police jawans took front with army doctor
डॉ अभिनव असवाल के साथ दि्ली पुलिस के अधिकारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

सेना के जवानों के साथ सेना के डॉक्टर भी हर तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए हर वक्त तैयार रहते हैं। महामारी के दौर में ऐसा ही एक निर्णय दिल्ली में भी सेना के पूर्व डॉक्टर ने लिया और जब कोविड पीक पर था तब कई कोविड मरीजों की जान बचाई। 

विज्ञापन


ये ना केवल आम लोग बल्कि दिल्ली पुलिस के जवानों की मुश्किल घड़ी में मदद में पीछे नहीं रहे। उत्तराखंड के डॉक्टर अभिनव असवाल को इस काम में दिल्ली पुलिस ने आगे बढ़कर सहयोग किया। कोरोना काल महामारी में जहां कई गैर सरकारी संस्थान पीड़ित परिवारों की सेवा कर रहे है। वहीं सेना के सेवानिवृत्त अधिकारी व शाहदरा थाने के पुलिसकर्मियों ने एक अनोखा उदाहरण पेश किया है। यहां पुलिस अधिकारी क्षेत्र में ऑक्सीजन से लेकर दवा वितरण घर-घर कर रहे हैं। 
विज्ञापन


24 घंटे में दो कोविड केयर सेंटर तैयार किए
डॉ. असवाल बताते हैं कि ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं होने पर जब लोग अस्पतालों के सामने लोग दम तोड़ रहे थे तब शाहदरा पुलिस के सहयोग से आनन-फानन में कोविड केयर सेंटर तैयार किया। इसमें किसी के इजाजत की जरूरत भी नहीं समझी। ये भी नहीं सोचा कि किसी की मौत हो गई तो क्या जवाब देंगे। रेलिगेयर व हमदर्द के सहयोग से शाहदरा व रोहिणी में कोविड केयर सेंटर बना मरीजों का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम लोगों को भी मिल रहा उपचार: प्रहलाद सिंह
पुलिसकर्मियों के लिए खोले गए इस सेंटर में आम लोगों को भी उपचार दिया जा रहा है। मेडिकल डायरेक्टर सेवानिवृत्त मेजर अभिनव असवाल, शाहदरा थाने के अतिरिक्त थानाध्यक्ष प्रहलाद सिंह पुलिस की देखरेख में इसे तैयार किया गया। थाना परिसर के पीछे बने सेंटर के नोडल ऑफिसर प्रहलाद सिंह कहते हैं कि जो भी मरीज इस सेंटर में आता है उसे उपचार दिया जाता है। पुलिस के परिवार वालों के साथ आम नागरिक जो गेट पर पहुंच जाते हैं उन्हें उपचार से मना नहीं किया जाता। 

अगर किसी कोरोना मरीज को आने में कोई दिक्कत हो रही हो है तो शाहदरा थाने की पुलिस अपने निजी वाहन द्वारा सेंटर में लाकर स्वस्थ जीवन प्रदान कर रही है। सेंटर के इंचार्ज डॉक्टर असवाल रात दिन एक कर कर मरीजों की निरंतर सेवा कर रहे हैं। 


सिर्फ छह डॉक्टरों व छह नर्सों ने सैकड़ों लोगों की मदद की
सेंटर में महज 6 डॉक्टरों व 6 नर्सो ने मिलकर मुश्किल घड़ी में कई मरीजों को संभाला। हालांकि इस सेंटर पर पुलिसकर्मियों ने दिन रात कार्य किया। मेजर असवाल ने बताया कि दिल्ली के पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव, स्पेशल कमिश्नर कानून व्यवस्था राजेश खुराना, पूर्वी क्षेत्र के अतिरिक्त कमिश्नर आलोक कुमार व शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त एस सुंदरम, एसीपी शाहदरा राजेश मीणा का भी योगदान रहा। ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed