{"_id":"5e99bf4d8ebc3e6fc0264216","slug":"delhi-police-jawans-recovering-from-corona-virus-people-welcome-him-with-clapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग लड़कर ठीक हुआ दिल्ली पुलिस का जवान, कॉलोनीवासियों ने तालियां बजाकर किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग लड़कर ठीक हुआ दिल्ली पुलिस का जवान, कॉलोनीवासियों ने तालियां बजाकर किया स्वागत
Sat, 18 Apr 2020 04:39 AM IST
Trainee Trainee
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 18 Apr 2020 04:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस के लिए राहत की खबर है। कोरोना की चपेट में आया दिल्ली पुलिस का एक जवान ठीक हो गया और शुक्रवार को घर लौट गया। कॉलोनी वासियों ने फूल बरसाकर व तालियां बजाकर उसका स्वागत किया।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इससे जवानों का हौसला बढ़ेगा। दिल्ली पुलिस का कोरोना पॉजिटिव मिलने वाला यह पहला जवान था। दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक यूनिट के जवान एएसआई जीत सिंह ट्रैफिक पुलिस हौजखास सर्कल में तैनात हैं।
विज्ञापन
वह कालकाजी थाने के बगल में स्थित पुलिस कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। बुखार होने पर उनका कोरोना टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट आने पर 7 अप्रैल को वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
इसके बाद उनके दो टेस्ट किए गए। दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद उन्हें सफदरजंग अस्पताल के कोरोना वार्ड से शुक्रवार को छुट्टी दे दी गई। उनके परिवार को भी क्वारंटाइन किया गया था।
वह शुक्रवार दोपहर को पुलिस कॉलोनी पहुंचे। यहां पर कॉलोनी वासियों ने फूल बरसाकर व तालियां बजाकर स्वागत किया। कालकाजी थाने के पुलिसकर्मियों ने भी उनका स्वागत किया। एएसआई जीत सिंह के ठीक होने से कॉलोनी वासी काफी खुश हैं।