फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police has arrested Rohit Karor in Sagar Rana murder case at Chhatrasal Stadium

पहलवान सागर हत्याकांड: एक और गिरफ्तारी, सुशील कुमार का करीबी रोहित करोर गिरफ्तार

Fri, 28 May 2021 08:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 28 May 2021 08:52 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को रोहित करोर नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इससे पहले ओलंपियन सुशील कुमार के करीबी और काला असौदा-नीरज बवानिया गैंग के चार बदमाशों को रोहिणी जिला के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया था। 
 

विज्ञापन
Delhi Police has arrested Rohit Karor in Sagar Rana murder case at Chhatrasal Stadium
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्रसाल स्टेडियम में चार मई की रात को हुए सागर धनकड़ हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के बाद से फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सागर हत्याकांड से जुड़े आठ आरोपी पुलिस ने अब तक गिरफ्तार कर लिए हैं। इनमें पहलवान सुशील कुमार भी शामिल है।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को रोहित करोर नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इससे पहले ओलंपियन सुशील कुमार के करीबी और काला असौदा-नीरज बवानिया गैंग के चार बदमाशों को रोहिणी जिला के स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव खेड़ी जसौर, झज्जर, हरियाणा निवासी भूपेंद्र उर्फ भूपी (38), गांव असौदा, झज्जर निवासी मोहित उर्फ भोली (22), गुलाब उर्फ पहलवान (24) और गांव खरावर, रोहतक निवासी मनजीत उर्फ चुन्नीलाल (29) के रूप में हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर की हत्या के बाद से सभी चारों आरोपी फरार थे। अदालत ने इन सभी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया हुआ था। वारदात वाले दिन घटना स्थल से पकड़ा गया प्रिंस दलाल इनका ही साथी था। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने खुलासा किया है कि सभी सुशील के कहने पर उस दिन छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे थे। 
 

पुलिस के मुताबिक भूपेंद्र के खिलाफ 9,  मोहित के खिलाफ पांच, गुलाब के खिलाफ दो और मनजीत के खिलाफ चार अपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

आपको बता दें कि दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 4 मई की रात पहलवानों के बीच हाथापाई का मामला सामने आया था। इसमें कुछ पहलवान बुरी तरह घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर के रूप में हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed