{"_id":"60e3a4f08ebc3e49b85ccead","slug":"delhi-police-found-many-cctv-footage-against-sushil-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर धनखड़ हत्याकांड : सुशील कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस को मिलीं कई सीसीटीवी फुटेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर धनखड़ हत्याकांड : सुशील कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस को मिलीं कई सीसीटीवी फुटेज
Tue, 06 Jul 2021 06:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 06 Jul 2021 06:03 AM IST
सार
- पुलिस ने सुशील के खिलाफ 102 से ज्यादा लोगों को गवाह बनाया
- दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार को नोटिस भेजा
विज्ञापन
पहलवान सुशील कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को जूनियर पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले में आरोपी ओलंपियन सुशील कुमार के खिलाफ एक और बड़ा इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिल गया है। पुलिस को मॉडन टाउन की तीन से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज मिली हैं। पीडब्ल्यूडी विभाग ने इन फुटेज को सटफाई लैटर के साथ दिल्ली पुलिस को दिया है कि फुटेज ओरिजनल हैं और उनके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसके अलावा अपराध शाखा ने सुशील कुमार के खिलाफ 102 से ज्यादा गवाह मिल गए हैं।
विज्ञापन
दिल्ली पलिस अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ये सीसीटीवी फुटेज मॉडल टॉउन की उस जगह की हैं, जहां सागर धनखड़ सोनू महाल के साथ रहता था। इन फुटेज में सुशील कुमार अपने साथियों के साथ गाडिय़ों से सागर धनखड़ के मकान पर जाता दिखाई दे रहा है। इसके बाद सागर को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज को पीडब्ल्यूडी विभाग ने दिल्ली पुलिस को दिया है और कहा है कि फुटेज के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसलिए दिल्ली पुलिस ने इन फुटेज को फोरेंसिक जांच के लिए नहीं भेजा है। इस पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध शाखा ने 102 से ज्यादा गवाह बनाए हैं। गवाहों में छत्रसाल स्टेडियम के गार्ड, मॉडल टाउन और शालीमार बाग के लोग आदि शामिल हैं। इनमें चार पीड़ित भी गवाह हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में अपराध शाखा ने चार्जशीट तैयार करना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। इसके अलावा सुशील कुमार के आर्म लाईसेंस को रद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस की लाईसेंसिंग यूनिट ने सुशील कुमार को तिहाड़ में नोटिस भेजकर पूछा है कि क्यों न उसका आम्र्स लाईसेंस रद कर दिया जाए।
लाइसेसिंग यूनिट सुशील कुमार का जवाब मिलने के बाद आम्र्स लाईसेंस को रद करने की प्रक्रिया को पूरा करेगी। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के कई मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हुए हैं। पुलिस इन मोबाइल में छत्रसाल स्टेडियम में घटनास्थल की बनाई गई वीडियो मिल जाए। पुलिस को जांच में पता लगा कि मौके पर कई आरोपियों ने घटना की वीडियो बनाई थीं, जबकि एक ही आरोपी प्रिंस के मोबाइल से घटनास्थल की वीडियो मिली है।
एक आरोपी का लाइसेंस जम्मू से बना
पुलिस छत्रसाल स्टेडियम से एक हथियार मिला था। जांच में पता लगा था कि हथियार आरोपी विजेन्द्र उर्फ बिंदर का था। बिंदर का आम्र्स लाइसेंस जम्मू का बना हुआ है। दिल्ली पुलिस आम्र्स लाइसेंस का वेरीफाई करने जल्द ही जम्मू जाएगी।
छत्रसाल स्टेडियम का डीवीआर अभी तक नहीं मिला
छत्रसाल स्टेडियम में लगे सीसीटीवी कैमरों को डीवीआर सुशील कुमार के घर लगा हुआ था। सुशील ने इस डीवीआर को कहीं तोड़कर फेंक दिया है। दिल्ली पुलिस को अभी तक डीवीआर नहीं मिला है। अपराध शाखा डीवीआर को बरामद करने का प्रयास कर रही है।