{"_id":"61ddc5f852e799113a0eb191","slug":"delhi-police-files-supplementary-charge-sheet-in-sagar-dhankhar-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सागर धनखड़ हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने पूरक आरोप पत्र किया दाखिल, सुशील ने कुछ लोगों को सबक सिखाने की कही थी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर धनखड़ हत्याकांड: दिल्ली पुलिस ने पूरक आरोप पत्र किया दाखिल, सुशील ने कुछ लोगों को सबक सिखाने की कही थी बात
Tue, 11 Jan 2022 11:31 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:31 PM IST
सार
चार्जशीट में कहा गया है कि अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अनिल धीमान, प्रवीण डबास, प्रवीण उर्फ छोटी और राहुल उर्फ ढांडा और उनके सहयोगियों ने हत्या के मकसद से रवींद्र उर्फ भिंडा, अमित कुमार, मृतक सागर,दिल्ली के शालीमार बाग से सोनू उर्फ जयभगवान और भगत उर्फ भागू का अपहरण किया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने सागर धनखड़ की हत्या मामले में पूरक आरोप पत्र(चार्जशीट)दाखिल किया है। इसमें कहा गया है कि पहलवान सुशील कुमार जब छत्रसाल स्टेडियम पहुंचे तो कुछ कुत्ते भौंकने लगे। इसके बाद गुस्से में सुशील कुमार ने उन पर गोली चला दी, हालांकि गोली कुत्ते को नहीं लगी।
इसके बाद स्टेडियम में मौजूद एथलीटों से स्टेडियम से चले जाने को कहा। दिल्ली पुलिस ने सुशील के बॉडीगार्ड अनिल धीमान सहित दूसरे आरोपियों के बयानों पर आधार पर आरोप पत्र तैयार किया गया है। इस विवाद में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर दाखिल किया गया है।
चार्जशीट में कहा गया है कि अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी अनिल धीमान, प्रवीण डबास, प्रवीण उर्फ छोटी और राहुल उर्फ ढांडा और उनके सहयोगियों ने हत्या के मकसद से रवींद्र उर्फ भिंडा, अमित कुमार, मृतक सागर,दिल्ली के शालीमार बाग से सोनू उर्फ जयभगवान और भगत उर्फ भागू का अपहरण किया।
विज्ञापन
पुलिस ने आगे कहा कि अपने मकसद को पूरा करने के लिए आरोपियों ने दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में ले जाकर सभी पीड़ितों को बेरहमी से पीटा। इसमें पहलवान सागर गंभीर रूप से जख्मी हो गया जबकि कुछ घंटे बाद ही इलाज के दौरान सागर की मौत हो गई।

आरोपी राहुल उर्फ ढांडा ने अपने साथियों के साथ पीड़ित रविंद्र उर्फ भिंडा, विकास उर्फ डॉली को पीटा। इसी दौरान 04 मई की रात करीब 8:30 बजे छत्रसाल स्टेडियम में विकास से उसका मोबाइल फोन भी लूट लिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी अनिल धीमान, प्रवीण डबास, प्रवीण उर्फ छोटी और राहुल उर्फ ढांडा के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास सहित आईपीसी की दूसरी धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज है।
राहुल ने अपने बयान में खुलासा किया गया था घटना के दिन कथित तौर पर सुशील गुस्से में था। शाम की घटना से पहले छत्रसाल स्टेडियम में भौंक रहे कुत्ते पर सुशील ने अपने पिस्तौल से गोली चलाई थी, मगर उसे नहीं लगी। जांच के दौरान मोबाइल फोन, ब्लड सैंपल, आरोपियों से घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद कर, जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है।
एफएसएल की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की ओर से एक और पूरक आरोप पत्र के जरिये इसे अदालत के सक्षम पेश किया जाएगा। दिल्ली पुलिस सागर धनखड़ हत्या मामले में पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इस मामले में पहलवान सुशील कुमार समेत 13 आरोपी हैं।
कुछ लोगों को सबक सिखाने की बात कही थी सुशील ने
सागर की मौत 05 मई 2021 को हुई थी। इससे पहले चार मई को छत्रसाल स्टेडियम में सुशील ने सागर सहित दूसरे लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की थी। धीमान ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह 2019 से सुशील कुमार के साथ काम कर रहा था। 4-5 मई 2021 की रात को वह भी सुशील के साथ था। उस दिन सुशील ने कई लोगों को बास्केटबॉल ग्राउंड पर यह कहते हुए बुलाया था कि उसे कुछ लोगों को सबक सिखाना है।