फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police emotional letter only difference is uniform not our humanity your safety is our duty

दिल्ली पुलिस का भावुक पत्र: लिखा-फर्क सिर्फ यूनिफॉर्म का है, इंसानियत का नहीं, आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज

Fri, 09 Oct 2026 07:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 09 Oct 2026 07:23 PM IST
सार

राजधानी में प्रदर्शनों और सुरक्षा इंतजामों के बीच दिल्ली पुलिस ने नागरिकों के नाम एक भावुक खुला पत्र साझा किया है। इसमें पुलिस ने लोगों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए याद दिलाया है।
 

विज्ञापन
Delhi Police emotional letter only difference is uniform not our humanity your safety is our duty
दिल्ली पुलिस ने लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में प्रदर्शनों और सुरक्षा इंतजामों के बीच दिल्ली पुलिस ने नागरिकों के नाम एक भावुक खुला पत्र साझा किया है। इसमें पुलिस ने लोगों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए याद दिलाया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार विश्व डाक दिवस के मौके पर सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्टकार्ड साझा करते हुए लिखा, प्रिय नागरिक, आपकी आवाज आपका हक है और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज। यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार है, अपने लोग हैं। फर्क सिर्फ यूनिफॉर्म का है, इंसानियत का नहीं। पत्र के अंत में विद केयर, दिल्ली पुलिस लिखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन




दिलचस्प यह कि दिल्ली पुलिस ने अपने संदेश को पोस्टकार्ड का रूप दिया है। इसमें डाक टिकट की जगह जंतर-मंतर की तस्वीर दिखाई गई है, जबकि पोस्टकार्ड के दूसरे हिस्से में इंडिया गेट नजर आता है। इस तरह पत्र के जरिये पुलिस ने राजधानी के नागरिकों से सीधे संवाद करने की कोशिश की है।

पुलिसकर्मियों को संयम के साथ भीड़ को नियंत्रित करने का निर्देश
दिल्ली पुलिस के संयुक्त आयुक्त मधुर वर्मा ने शुक्रवार को पुलिसकर्मियों से संयम के साथ भीड़ को नियंत्रित करने को कहा। मध्य रेंज के पुलिस संयुक्त आयुक्त वर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि तूफान के लिए तैयार रहें। संयम का अभ्यास करें। शांति की रक्षा करें, क्योंकि पुलिस की असली ताकत केवल भीड़ को नियंत्रित करने में नहीं है, बल्कि अनुशासन, गरिमा और न्यूनतम बल के साथ ऐसा करने में है। उधर, नई दिल्ली इलाके में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए गृह मंत्रालय ने 8 से 12 अक्तूबर के बीच तैनाती के लिए दिल्ली पुलिस को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के लगभग 23,000 जवान उपलब्ध कराए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed