सफलता: जामताड़ा से पकड़े गए 14 साइबर अपराधी, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई
दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने झारखंड के जामताड़ा इलाके में छापामारी कर 14 साइबर फ्रॉडों को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साइबर अपराधों के जामताड़ा कनेक्शन किसी से छिपे हुए नहीं हैं। मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने इन अपराधियों को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि साइबर सेल ने आज झारखंड के जामताड़ा इलाके में छापामारी कर 14 साइबर फ्रॉडों को गिरफ्तार किया है।
साइबर सेल के डीसीपी अन्येश रॉय ने बताया कि हमने साइबर प्रहार भाग-2 लॉन्च किया है जिसमें देश के साइबर क्राइम के हॉटस्पॉट इलाकों को टारगेट किया गया है। इसमें जामताड़ा, देवघर, गीरीडीह और जमुई शामिल है।Delhi Police says its Cyber Cell has arrested 14 cyber fraudsters from Jamtara, Jharkhand following a raid
— ANI (@ANI) August 31, 2021
इसी के तहत कार्रवाई करते हुए एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश कर 14 लोगों को आज गिरफ्तार किया गया है।
We have launched 'Cyber Prahar' part 2, targetting India's hotspot of cybercrimes -- the Jamtara belt which includes Jamtara, Deoghar, Giridih, & Jamui. In a major action, we have arrested 14 people who were operating a big racket there: Anyesh Roy, DCP, Delhi Police Cyber Cell pic.twitter.com/6E1UPUJ386
— ANI (@ANI) August 31, 2021