{"_id":"6159867d8ebc3e831b32c79d","slug":"delhi-police-crime-branch-busted-an-interstate-cricket-betting-racket-during-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच पर लगा था बड़ा दांव, दिल्ली में 10 सट्टेबाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के मैच पर लगा था बड़ा दांव, दिल्ली में 10 सट्टेबाज गिरफ्तार
Sun, 03 Oct 2021 04:01 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 03 Oct 2021 04:01 PM IST
सार
आरोपियों के पास से 10 लैपटॉप, 38 मोबाइल फोन, तीन एलईडी टीवी, तीन इंटरनेट राउटर, दो डोंगल, दो रिकॉर्डर, पांच डायरी, केलकुलेटर, सेट टॉप बॉक्स और दो खास सुटकेस बरामद किया है जिसमें एक बार 21 फोन लगातार चार्ज किये जा सकते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में 10 सट्टेबाज गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के प्रीत विहार में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर आईपीएल में सट्टा लगवाते 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 लैपटॉप, 38 मोबाइल फोन, तीन एलईडी टीवी, तीन इंटरनेट राउटर, दो डोंगल, दो रिकॉर्डर, पांच डायरी, केलकुलेटर, सेट टॉप बॉक्स और दो खास सुटकेस बरामद किया है जिसमें एक बार 21 फोन लगातार चार्ज किये जा सकते हैं।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया था मैच
यह गिरोह मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शारजहां क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियम लीग क्रिकेट मैच के दौरान शनिवार को सट्टा लगवाने का काम कर रहा था। गिरोह ने 50 लाख रुपये से अधिक का दांव लगा लिया था।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच को मिला था इनपुट
बता दें कि क्राइम ब्रांच में सूचना प्राप्त हुई थी कि दिल्ली के प्रीत विहार क्षेत्र में एक सट्टेबाजी रैकेट संचालित किया जा रहा है और शारजहां क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान सक्रिय रहेगा। यह मैच दुबई में दो अक्तूबर को खेला गया था। गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए इंस्पेक्टर राजीव कक्कड़ के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम में एएसआई परवीन, हेड कॉन्सटेबल उपेंद्र, संदीप, यशवीर, सुनील शामिल रहे।
विज्ञापन