{"_id":"614e244d8ebc3e0986626304","slug":"delhi-police-constituted-sic-after-getting-reprimand-from-court-ashram-news-noi6065901124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट से फटकार के बाद दिल्ली पुलिस ने गठित की एसआईसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट से फटकार के बाद दिल्ली पुलिस ने गठित की एसआईसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। कोर्ट से बार-बार फटकार मिलने के बाद अब दिल्ली पुलिस ने पिछले साल हुए दंगों की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में फरवरी 2020 में हुए इन दंगों में करीब 53 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने सेंट्रल जोन के स्पेशल कमिश्नर की निगरानी में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन सेल (एसआईसी) का गठन किया है। दंगों की जांच पर कोर्ट ने पुलिस को कई बार फटकार लगाई है। दिल्ली दंगों में आईबी कर्मी अंकित शर्मा की भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आप के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी के अनुसार इस सेल में पूर्वी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त, उत्तरी पूर्वी जिले के पुलिस उपायुक्त और अतिरिक्त उपायुक्त भी हैं। इनके अलावा न्यायालय में विचाराधीन मामलों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त एसीपी केजी त्यागी को सलाहकार नियुक्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त के आदेश के मुताबिक एसआईसी सभी लंबित जांच एवं सुनवाई का जायजा लेगी। ये दंगा मामलों की त्वरित जांच एवं प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित करने के लिए रणनीति बनाएगी। इसका फोकस तकनीकी और सांइटिफिक साक्ष्यों को रिकॉर्ड में लाना होगा।