{"_id":"619ee4b642afb85cd6382d9a","slug":"delhi-police-commissioner-said-we-are-committed-to-maintain-law-and-order","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन : दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने कहा- हम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन : दिल्ली के पुलिस आयुक्त ने कहा- हम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध
Thu, 25 Nov 2021 06:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 25 Nov 2021 06:49 AM IST
सार
अस्थाना ने कहा कि किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था को खराब नहीं होने दिया जाएगा। लोकतांत्रिक विरोध पर किसी को आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
राकेश अस्थाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसानों के आंदोलन को लेकर दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना का कहना है कि किसान आंदोलन लंबे समय से चल रहा है। मेरे शामिल होने से पहले से। विशेष रूप से गणतंत्र दिवस की घटना पर 7 मामले दर्ज किए गए थे और कुछ बाद में दर्ज किए गए थे। हमने उन मामलों की जांच की है, उन्हें चार्जशीट किया गया है।
विज्ञापन
हम कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसानों के साथ एक समझौता है, हम उस पर काम करेंगे। लेकिन किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था को खराब नहीं होने दिया जाएगा। लोकतांत्रिक विरोध पर किसी को आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
2025 तक उम्मीद है कि पुलिस बल में 25 फीसदी महिलाएं होंगी। अभी 13 फीसदी हैं। भारत सरकार के निर्देश के अनुसार, पुलिस बल में 33 प्रतिशत महिलाएं होनी चाहिए, इसलिए हम इस पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध रोकना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारे पास 6 डीसीपी, 8 एसीपी और 9 एसएचओ हैं जो महिलाएं हैं। उन्हें उन क्षेत्रों में रखा गया है जहां महिलाओं से संबंधित समस्याओं की आशंका है। हमने बीट पेट्रोलिंग को मजबूत किया है। पुलिस थानों के साथ पीसीआर का विलय एक बड़ा कदम है।