फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police busted international gang sent stolen and snatched mobiles to Nepal Bangladesh 16 cases solved three arrested

दिल्ली: पुलिस ने चोरी व झपटे गए मोबाइल को नेपाल-बांग्लादेश भेजने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का किया भंडाफोड़, 16 केस सुलझे, तीन गिरफ्तार

Sun, 27 Feb 2022 09:20 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Sun, 27 Feb 2022 09:20 PM IST
सार

पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कुलदीप उर्फ लाला (35), सतनाम (24) और सूरज दत्त (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर कुल 261 मोबाइल फोन, एक स्कूटी व बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
Delhi Police busted international gang sent stolen and snatched mobiles to Nepal Bangladesh 16 cases solved three arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली से चोरी और छीने गए मोबाइल नेपाल और बांग्लादेश भेजे जा रहे थे। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। गैंग दिल्ली-एनसीआर से लूटे गए, झपटे और चोरी किए गए मोबाइल को नेपाल और बांग्लादेश भेज देते थे। वहां उनको अच्छे दामों पर बेच दिया जाता था। 

विज्ञापन


पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान कुलदीप उर्फ लाला (35), सतनाम (24) और सूरज दत्त (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर कुल 261 मोबाइल फोन, एक स्कूटी व बाइक बरामद की है। आरोपी पिछले करीब दो सालों में हजार फोन देश के बाहर भेज चुके हैं। एक बार नेपाल व बांग्लादेश जाने के बाद उस मोबाइल का पता लगाना भी मुश्किल है। पुलिस मामले में जुनैद, अनिल और दीपक के अलावा अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अपराध शाखा की पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश करोल बाग इलाके से चोरी और लूटे गए मोबाइल फोन को नेपाल और बांग्लादेश भेज रहे हैं। फौरन इंस्पेक्टर शिवराज सिंह बिष्ट व अन्यों की टीम को जांच के लिए लगाया गया। हवलदार रविंदर को जांच के लिए करोल बाग में तैनात कर दिया गया। काफी प्रयासों के बाद पता चला कि कुलदीप उर्फ लाला नामक आरोपी दिल्ली-एनसीआर के लूटे और चोरी किए गए मोबाइल फोन को खरीदकर उनको कोरियर के जरिये नेपाल और बांग्लादेश भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 19 फरवरी को आरोपी को करोल बाग इलाके से दबोच लिया। वारदात के समय वह स्कूटी से चोरी के 100 मोबाइल फोन कोरियर करने जा रहा था। अपराध शाखा की टीम ने उसके पास से स्कूटी व सौ मोबाइल फोन बरामद कर लिये। उससे पूछताछ के बाद दो झपटमार सतनाम और सूरज को संगम विहार से दबोच लिया गया। इनके पास छह मोबाइल फोन बरामद हुए। इन तीनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने भलस्वा डेयरी इलाके में जुनैद नामक युवक के घर से चोरी और झपटे गए 104 मोबाइल फोन बरामद किए। 

जुनैद अपने घर से फरार होने में कामयाब रहा। छानबीन के दौरान पुलिस ने बरामद मोबाइल में 67 फोन को उनके असली मालिकों से कनेक्ट कर लिया। इनमें दिल्ली के 16 मामले सुलझे। पुलिस ने कुलदीप की निशानदेही पर 51 और मोबाइल फोन बरामद किए। पूछताछ के दौरान कुलदीप ने बताया कि वह पिछले कई सालों से मोबाइल को नेपाल और बांग्लादेश भेज रहा है।

10 हजार से ज्यादा मोबाइल को भेज चुका है विदेश
पुलिस की पूछताछ में कुलदीप ने बताया कि 2015 से वह मोबाइल फोन खरीदने बेचने के कारोबार में है। कुछ सालों पूर्व उसे करोल बाग के चाइना मार्केट में एक शख्स मिला था। उसने उसे पुराने मोबाइल देने की बात की। आरोपी ने एडवांस रकम भी दी। इसके बाद कुलदीप ने उसे मोबाइल भेजना शुरू कर दिया। हर मोबाइल पर उसे अच्छी रकम मिल जाती थी। पहले कुलदीप के पास मोबाइल के पैसे आते थे, इसके बाद वह अपने एजेंट से मोबाइल कलेक्ट कर कोरियर के जरिये मंगा लिया करता था। कुलदीप ने बताया कि वह अमित और दीपक नामक बदमाशों से मोबाइल खरीदता था। हर सप्ताह वह उसको 15 से 20 मोबाइल फोन उपलब्ध कराते थे।


नेपाल और बांग्लादेश में बिना आईएमईआई नंबर बदले ही चल जाते हैं मोबाइल
आपके मोबाइल के चोरी होने या झपटे जाने के बाद भी उसके न मिलने का सबसे बड़ा कारण यही है कि फोन को विदेश भेज दिया जाता है। दरअसल यदि फोन के साथ छेड़छाड़ कर उसको यही पर बेचा जाता है तो उसके पकड़े जाने की संभावना रहती है। विदेश भेजने पर फोन का आईएमईआई नंबर बदलने की भी जरूरत नहीं होती है। कई ऐसे गैंग फोन को विदेश भेजने का ही धंधा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed