फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police busted hackers gang Three arrested from Delhi and Ahmedabad

शिकंजा: ऑन लाइन परीक्षाओं पर हैकर्स की नजर, एक गैंग का भंडाफोड़, दिल्ली और अहमदाबाद से तीन गिरफ्तार

Tue, 30 Nov 2021 04:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Nov 2021 04:11 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो आईटी इंडस्ट्री में टेक्निकल स्किल को अपग्रेट करने और विभिन्न नौकरियों के लिए होने वाली ऑन लाइन परीक्षाओं को हैक करते थे। गैंग देशभर के 200 से अधिक लोगों को परीक्षा पास करा चुका है। 
 

विज्ञापन
Delhi Police busted hackers gang Three arrested from Delhi and Ahmedabad
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑनलाइन परीक्षा करवाने वाली आईटी कंपनियां बेशक अपने सिस्टम को फूल प्रूफ बताती हों, लेकिन हैकर्स के पास सिस्टम को तोड़ने की कुंजी मौजूद है। दिल्ली पुलिस ने एक ही एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। आरोपी आईटी इंडस्ट्री में टेक्निकल स्किल को अपग्रेड करने और विभिन्न नौकरियों के लिए होने वाली ऑनलाइन परीक्षाओं को हैक करते थे। फिर, मुंह मांगी रकम लेकर प्रतियोगियों को परीक्षा पास करवा देते थे। गैंग प्रतियोगियों को सफल होने की 100 फीसदी गारंटी देता था। 

विज्ञापन


साइबर सेल ने इस मामले में पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें पिता-पुत्र अहमदाबाद में संस्थान चलाते हैं, जबकि दिल्ली निवासी और नोएडा में एक संस्थान चलाने वाला तीसरा आरोपी सिस्टम को हैक करता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन और तीन लैपटॉप बरामद किए हैं, गैंग देशभर के 200 से अधिक लोगों को परीक्षा पास करा चुका है। पुलिस को अंदेशा है कि दूसरी ऑनलाइन परीक्षाओं को भी इस गैंग ने हैक किया होगा।
विज्ञापन


साइबर सेल के पुलिस उपायुक्त केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि उनकी टीम को डार्क नेट और दूसरे माध्यमों से जानकारी मिली थी कि कुछ लोग प्रतियोगी परीक्षाओं और इन-हाउस प्रोमोशन के लिए होने वाली अलग-अलग लेवल की परीक्षाओं को हैक कर पास करवाते हैं। उसके बदले गैंग के लोग मोटी रकम ऐंठते हैं। फौरन एक टीम ने छानबीन शुरू की। डार्कनेट पर मिले नंबर के आधार पर पुलिस ने इंटरनेट कॉल कर हैकर से संपर्क किया। हैकर से ए (प्लस)-सर्टिफिकेट (कोर-1) एग्जाम को पास करवाने की बात की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हैकर ने जितने रुपयों की मांग की, उतनी की रकम आरोपी के बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दी गई। इसके बाद हैकर के दिशा-निर्देश पर परीक्षा देने वाले नकली छात्र ने कुछ सॉफ्टवेयर डाउनलोड किए। इसके बाद आरोपी ने नकली छात्र के कंप्यूटर का रिमोर्ट एक्सेस ले लिया। 25 अक्तूबर को नकली छात्र परीक्षा में बैठा। हैकर ने उसकी परीक्षा खुद करवाई। इसके बाद जितना पुलिस की ओर से एग्जाम में स्कोर देने के लिए कहा गया था, उतना ही स्कोर 736 मिला। सब कुछ साफ होने के बाद स्पेशल सेल ने इस संबंध में मामला दर्ज किया।

बाद में नकली छात्र के सिस्टम से मिले सॉफ्टवेयर और टेक्निकल सर्विलांस, बैंक खाते की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। जांच में पता चला कि गुजरात के अहमदाबाद में यह गोरखधंधा चल रहा है। पुलिस की टीम तुरंत गुजरात पहुंची और 24 नवंबर को गुजरात निवासी दीप शाह (19) को गिरफ्तार कर लिया। 

इसके बाद अगले दिन उसके पिता राजेश शाह (45) को भी अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों की निशानदेही पर दिल्ली के शाहीनबाग इलाके से तीसरे आरोपी मोहम्मद अखलाक आलम (29) को गिरफ्तार कर लिया गया। 

दीप शाह और उसका पिता राजेश शाह अहमदाबाद में अपना संस्थान चलाते हैं। वहीं अखलाक भी नोएडा में अपना आईटी संस्थान चलाता है। यह लोग 100 फीसदी परीक्षा पास करवाने की गारंटी देते थे। 

अखलाक खुद भी छात्रों से ढील करता था और बाकी पिता-पुत्र उसे छात्र उपलब्ध करवाते थे। परीक्षाओं को हैक करने और पेपर सॉल्व करने का सारा काम अखलाक ही करता था।

10 हजार से कई लाख तक वसूलते थे

अच्छी तकनीकी पढ़ाई व आईटी प्रोफेशनल मोहम्मद अखलाक आलम चंद ही मिनटों में फुलप्रूफ सुरक्षा से लैस ऑन लाइन परीक्षाओं के सिस्टम हैक कर लेता था। इससे पहले वह किसी भी सिस्टम में घुसकर उसे रिमोट एक्सेस पर लेता था। इसके बाद ऑन लाइन परीक्षा लेने वाली कंपनियों को पता भी नहीं चलता था और अखलाक अपना काम कर लेता था।

अपने इस काम के लिए अखलाक को 12 साल का अनुभव है। खुद अखलाक हिमाचल प्रदेश के एक विश्व विद्यालय से आईटी में बीटेक किए हुए है। वह शाहीन बाग में रहने के साथ नोएडा सेक्टर-2 में %7 नेटवर्क सर्विसेज% के नाम से अपना इंस्टीट्यूट चलाता है। वहीं पुलिस के हत्थे चढ़े पिता-पुत्र का भी अहमदाबाद में %ग्रॉस सॉल्यूशन% के नाम से अपना इंस्टीट्यूट चलाते हैं। पुत्र दीप शाहद बीएससी इंजीनियरिंग कर रहा है। वहीं पिता एमबीए पास है। इन लोगों ने करीब 200 लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिये हैं।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईटी इंडस्ट्री में अपने कर्मचारियों टेक्नीकल स्किल को अपग्रेट करने के लिए कंपनियां ऑन लाइन परीक्षाएं लेती हैं। ज्यादातर एग्जाम नामी संस्थान व अन्य से करवाए जाते हैं। इनकी परीक्षाएं पास करने के बाद कंपनियों में प्रमोशन और नौकरियां दी जाती हैं। ऑन लाइन परीक्षा लेने के लिए परीक्षार्थी को पहले ऑन लाइन अपने आपको रजिस्टर्ड करना होता है। इसके बाद कंपनी के दिशा निर्देशों पर सॉफ्टवेयर को डाउनलोड किया जाता है।

माना यह जाता है कि यह सॉफ्टवेयर हैक नहीं हो सकता। इसके बाद जिस कमरे में छात्र की परीक्षा होती है, वहां की जांच और छात्र की डिवाइस की जांच होती है। परीक्षा समाप्त होने के बाद उसका ऑन लाइन की स्कोर आता है, जिसके बाद सर्टिफिकेट दिया जाता है। आरोपी अखलाक पहले ही सिस्टम में अपने सॉफ्टवेयर डाउनलोड करवा लेता था। जिसे एग्जाम करवाने वाली कंपनियों के सॉफ्टवेयर पकड़ नहीं पाते थे।

एग्जाम शुरू होते ही खुद परीक्षा देने वाले का सिस्टम अपने कंट्रोल में ले लेता था। इसके बाद खुद ही उसकी परीक्षा को सॉल्व कर देता था। बाद में परीक्षा देने वाले को वादे के अनुसार या उससे भी ज्यादा अंक मिलते थे। आरोपी अलग-अलग ग्रेड की परीक्षाओं के लिए 10 हजार रुपये से कई लाख रुपये तक चार्ज कर लिया करते थे।

फिलहाल इनके अभी 200 छात्रों को परीक्षा पास करवाने का पता चला है। माना जा रही है कि यह संख्या हजारों में जा सकती है। दूसरी ओर दीप शाह और राजेश शाह अपने इंस्टीट्यूट में छात्रों से पास करवाने की बात कर पैसे लेते थे। इसके बाद सारी जानकारी अखलाक को उपलब्ध करवाई जाती थी। अखलाक ही उनकी मदद करता था। माना जा रहा है कि इसमें कुछ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।

पिता-पुत्र की डार्कनेट पर हुई अखलाक से पहचान...

छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि डार्कनेट पर आरोपियों की पहचान मो.अखलाक आलम से हुई। अखलाक ने डील कर ली गई। अखलाक एमेजोन जैसी कई परीक्षाओं को हैक कर उनको पास करवाता था। नोएडा के सेक्टर-2, सी-54, में अखलाक का अपना इंस्टीट्यूट है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed