फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police built green corridor for ambulance oxygen tanker

आपात वाहनों को अब नहीं होगी देरी: दिल्ली पुलिस ने एंबुलेंस, ऑक्सीजन टैंकर के लिए बनाए ग्रीन कॉरिडोर

Thu, 29 Apr 2021 10:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 29 Apr 2021 10:35 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण के कारण लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली की सड़कों पर पुलिस बैरिकेड्स के पास सड़क के बांयी तरफ ग्रीन कॉरडोर बनाया गया है।

विज्ञापन
delhi police built green corridor for ambulance oxygen tanker
ऑक्सीजन का टैंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के कारण लगातार बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली की सड़कों पर पुलिस बैरिकेड्स के पास सड़क के बांयी तरफ ग्रीन कॉरडोर बनाया गया है। एंबुलेंस, ऑक्सीजन टैंकर सहित सभी आपात वाहनों की निर्बाध आपूर्ति के लिए 15 जिलों में बैरिकेड्स के पास ऐसे डेडिकेटेड लेन बनाए गए हैं। 

विज्ञापन


आला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान आपातकालीन वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। मरीजों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने या ऑक्सीजन की आपूर्ति में देरी से बचने के लिए पुलिस ने इस दिशा में पहल की है। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने ट्वीट में कहा है कि मरीजों को समय पर इलाज और ऑक्सीजन और इलाज मिल सके, इसलिए गुरुवार से दिल्ली के 15 जिलों में नए लेन की दिशा में पहल की गई है। पुलिस पीआरओ चिन्मय बिस्वाल ने कहा कि बैरिकेड्स लगाकर सड़क पर बांयी तरफ डेडिकेटेड लेन के लिए मॉर्किग भी की दी गई है। इस लेन में केवल आपातकालीन वाहनों को चलने की इजाजत होगी। ऑक्सीजन टैंकर, एंबुलेंस या दूसरे आपात वाहनों के पहुंचते ही पिकेट पर तैनात कर्मी पहुंचते ही इस लेन को खोल देंगे ताकि वाहनों को निर्बाध रूप से गुजरते हुए गंतव्य तक पहुंचने में देरी न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिस्वाल ने कहा कि लॉकडाउन मानदंडों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। पुलिस की ओर से ग्रीन कॉरिडोर के जरिये अस्पतालों और दिल्लीवासियों को समय पर ऑक्सीजन मुहैया की जा रही है। बुधवार को मालवीय नगर के रेनबो चिल्ड्रन अस्पताल से एसओएस मिली थी। अस्पताल में महज आधे घंटे के लिए ऑक्सीजन था जबकि वहां 71 कोविड पॉजीटिव को इसकी सख्त जरूरत थी। पुलिस ने समय पर 35 ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर इसकी आपूर्ति की। इसी तरह बुरारी के सरकारी अस्पताल के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्यित करने में भी पुलिस ने अहम भूमिका निभाई।


75 ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया करवाने में भी पुलिस ने अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा पुलिस कर्मी कई ऐसे मृतकों का अंतिम संस्कार भी करवाने में सहयोग कर रहे हैं, जिनके परिजन मदद के लिए तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed