फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police arrests gangster Kalu of Kapil Sangwan-Nandu gang during encounter

Delhi: कपिल सांगवान गिरोह का गैंगस्टर गिरफ्तार, पुलिस टीम ने बनाई योजना; सरेंडर नहीं करने पर पैर में मारी गोली

Fri, 16 Jun 2023 06:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 16 Jun 2023 06:34 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने कपिल सांगवान-नंदू गिरोह के गैंगस्टर कालू को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर पहले घायल किया और फिर गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Delhi Police arrests gangster Kalu of Kapil Sangwan-Nandu gang during encounter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने कपिल सांगवान-नंदू गिरोह के गैंगस्टर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर रविंदर रामधारी उर्फ कालू के सीधे पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, डकैती, रॉबरी, आम्र्स एक्ट, उगाही और चोट पहुंचाने आदि के 20 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसके पास से .32 बोर की पिस्टल व दो कारतूस व खोल बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

पुलिस ने प्लानिंग के साथ गैंगस्टर को दबोचा
स्पेश्ल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल के अनुसार सेल में तैनात एसीपी ललित मोहन नेगी की टीम को सूचना मिली थी कि नंदू गिरोह पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी व दक्षिण दिल्ली में उगाही, जमीनों पर कब्जे व प्रोटेक्शन मनी लेने में लगा हुआ है। गिरोह इन इलाकों में जबरन वसूली का बड़ा नेटवर्क चला रहा है। इसके बाद एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर विनय पाल और इंस्पेक्टर अरविंद सिंह की टीम गठित की गई है। इंस्पेक्टर विनयपाल को 15 जून को सूचना मिली थी कि रविंदर रामधारी छावला क्षेत्र के पड़वाला मोड पर रात करीब 10 बजे साथी से मिलने आएगा। इंस्पेक्टर विनयपाल की टीम ने यहां पर रात नौ बजे से ही घेराबंदी कर ली थी। रात 10.05 बजे बदमाश मोटरसाइकिल से यहां पहुंचा और मोटरसाइकिल को खड़ा करके किसी का इंतजार करने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गैंगस्टर को सरेंडर करने के लिए कहा
पुलिस टीम ने उसे आत्मसमर्पण करने का कहा। पुलिस को देखकर आरोपी कंगनहेडी लिंक रोड की तरफ मोटरसाइकिल से भागने लगा। तभी उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई। इसके बाद वह भागने लगा और उसने पुलिस पार्टी पर अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में उसके पैरों को निशाना बनाते हुए गोली चलाई। एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी। इसके बाद पुलिस टीम ने जुड्डी, जिला रेवाडी हरियाणा निवासी रविंदर रामधारी(26) को काबू कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के एसआई ऋषि कुमार झा की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी एक गोली लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण एसआई ऋषि कुमार झा बच गए। आरोपी रविंदर रामधारी उर्फ कालू को तुरंत इलाज के लिए इंदिरा गांधी अस्पताल ले जाया गया।

 
विज्ञापन

बेरहमी से हत्या कर फैला दी थी सनसनी 
रविंदर अपने भाईयों में सबसे बड़ा है। छोटी उम्र में इसने आपराधिक वारदात करना शुरू कर दिया था। इसने पहले ही वारदात कर गांव भागी में सनसनी फैला दी थी। आरोपी ने एक व्यक्ति को लूटने के बाद ईंट व पत्थरों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। दादरी के एक व्यक्ति से भारी भरकम रंगदारी मांगी थी। भिवानी जेल में ये कपिल सांगवान-नंदू गिरोह के बदमाशों के संपर्क में आया। कपिल सांगवान ने हाल ही में उसे दिल्ली-एनसीआर में उगाही करने की जिम्मेदारी दी थी। साथ में कहा था कि अगर कोई रंगदारी न दे तो उसे सबक दिखाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed