{"_id":"6096e4388ebc3e729b55852c","slug":"delhi-police-arrests-cheat-from-punjab-ashram-news-noi5809337167","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर कर रहा था ऑनलाइन ठगी, पंजाब से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम पर कर रहा था ऑनलाइन ठगी, पंजाब से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के दौरान हर जरूरतमंद शख्स किसी से भी मदद की आस लगा बैठते हैं। लोग इनकी इसी मजबूरी का जमकर फायदा उठाते हैं। द्वारका जिला पुलिस ने ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया करवाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को डेरा-बस्सी, सास नगर, पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रण विजय सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के पास से 27500 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी कुछ दिनों में ही दस लोगों से ऑनलाइन ठगी कर चुका है। आरोपी राजनगर, गाजियाबाद में रहकर ठगी कर रहा था। पुलिस की भनक लगते ही वह अपना सामान बांधकर पंजाब फरार हो गया था, लेकिन पुलिस की टीम उसके पीछे-पीछे पंजाब पहुंच गई और उसे दबोच लिया। आरोपी इससे पूर्व भी धोखाधड़ी के एक मामले में शामिल रह चुका है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि कोरोना के समय ऑक्सीजन सिलिंडर का इंतजाम करने के पर नाम खूब ठगी हो रही है। इसी कड़ी में मोहन गार्डन थाने में रिधी वर्मा नामक एक महिला ने ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पीड़िता ने बताया कि उसे ऑक्सीजन सिलिंडर की जरूरत थी। उसके पिता कोरोना से संक्रमित थे। रिधी ने आरोपी से संपर्क किया। आरोपी ने 15 किलो के सिलिंडर के बदले 15 हजार रुपये की मांग की। आरोपी ने रुपये ट्रांसफर करने के लिए अपना अकाउंट नंबर पीड़िता को दिया। पीड़िता ने रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन आरोपी ने सिलिंडर नहीं भेजा। उसने अपना मोबाइल नंबर बंद कर पीड़िता को ब्लाक भी कर दिया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। आरोपी के अकाउंट नंबर से उसका एड्रेस का पता राजनगर, गाजियाबाद का निकला।
पुलिस वहां पहुंची तो आरोपी को पुलिस की भनक लग चुकी थी। आरोपी वहां से अपना सामान समेटकर फरार हो गया। किसी पड़ोसी को भी उसकी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो एक टेंपो में सामान ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने नंबर के आधार पर टेंपो चालक का पता लगाया तो चालक ने बताया कि आरोपी सामान लेकर पंजाब के सास नगर गया है।
पुलिस की टीम सास नगर पंजाब पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। उसने दो दिन पहले ही यहां मकान किराए पर लिया था। आरोपी चार मई को ही दिल्ली छोड़कर यहां आया था। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन की जा रही है।