{"_id":"60e27183de5de86819506458","slug":"delhi-police-arrests-bjp-nigam-parshad-for-protesting-near-parliament-in-2011","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: पुलिस ने भाजपा के निगम पार्षद व नेता को किया गिरफ्तार, वर्ष 2011 में संसद का किया था घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: पुलिस ने भाजपा के निगम पार्षद व नेता को किया गिरफ्तार, वर्ष 2011 में संसद का किया था घेराव
Mon, 05 Jul 2021 08:12 AM IST
प्राची प्रियम
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 05 Jul 2021 08:12 AM IST
सार
कोर्ट ने दोनों को ही भगोड़ा घोषित कर रखा था। दोनों ही वर्ष 2011 में संसद का घेराव करने दिल्ली आए थे और काफी उत्पात मचाया था। इनके खिलाफ दंगा भड़काने का मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली जिले की मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने भाजपा के राजस्थान से निगम पार्षद और स्थानीय भाजपा नेता को गिरफ्तार किया है। दोनों ही वर्ष 2011 में संसद का घेराव करने दिल्ली आए थे और काफी उत्पात मचाया था। इनके खिलाफ दंगा भड़काने का मामला दर्ज हुआ था। कोर्ट ने दोनों को ही भगोड़ा घोषित कर रखा था। मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। इसके अलावा मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना के मामले में भगोड़ा बदमाश को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार डूंगरपुर, राजस्थान से भाजपा नेता दलीप जैन(49) व वर्तमान भाजपा निगम पार्षद राजीव चौबिशा(50) वर्ष 2011 में संसद का घेराव करने दिल्ली आए थे। इन्होंने अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के साथ उस समय काफी उत्पात मचाया था।
विज्ञापन
संसद मार्ग थानाध्यक्ष की शिकायत पर इनके खिलाफ दंगा भड़काने व उत्पात मचाने का मामला दर्ज किया गया था। ट्रायल के दौरान आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। कोर्ट ने दोनों को 17 मार्च, 2021 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। मंदिर मार्ग थानाध्यक्ष सतविंदर सिंह की देखरेख में एसआई जयसिंह व एएसआई इंद्र सिंह की टीम इनको डूंगरपुर पकड़ने गई थी।
विज्ञापन
वहां पर भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने पुलिस टीम का घेराव कर किया था। आखिरकार पुलिस टीम ने दोनों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को जमानत दे दी। एसआई जय सिंह की टीम ने सड़क दुर्घटना के मामले में भगोड़ा आरोपी विजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया है।
कोर्ट ने उसे 20 अक्तूबर, 2007 को भगोड़ा घोषित किया था। पीड़ित कुलदीप सिंह ने इसके खिलाफ वर्ष 2000 में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कराया था। विजय कुमार यादव मूलरूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है और उसने ड्राइविंग लाइसेंस हिसार, हरियाणा से बनवा रखा था। इस समय वह जोधपुर, राजस्थान में छिपकर नौकरी कर रहा था।