Delhi Crime: लड़कियों का बनाया फर्जी अकाउंट, शेयर की अश्लील तस्वीरें और मोबाइल नंबर; पुलिस ने पंजाब से दबोचा
शाहदरा जिला के साइबर थाना पुलिस ने पंजाब के कपूरथला से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर किसी भी लड़की का फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो डाल दिया करता था। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी सनक की वजह से पंजाब का एक युवक लड़कियों का फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उनकी अश्लील फोटो और मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डालने लगा। शाहदरा जिला पुलिस को एक युवती ने शिकायत की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पंजाब के कपूरथला के फगवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव भुल्लाराई, फगवाड़ा कपूरथला पंजाब निवासी 30 वर्षीय अमनदीप कुमार के रूप में हुई है।
अश्लील फोटो देख पीड़िता पहुंची थाने
पुलिस आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी बरामद करने का प्रयास कर रही है। आरोपी ने ऐसे कितने फर्जी अकाउंट बनाए उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि पिछले दिनों शाहदरा निवासी एक युवती ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि किसी ने उसका इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर उसकी अश्लील वीडियो और मोबाइल नंबर पोस्ट कर दिया है। सभी फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उनको अश्लील बनाया गया था।
आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
मामला दर्ज कर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार, इंस्पेक्टर राजीव कुमार व अन्यों की टीम ने छानबीन शुरू की। जिस आईपी एड्रेस से फर्जी अकाउंट बनाया गया था। टीम ने उसकी पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आईपी एड्रेस से लिंक मोबाइल अमनदीप कुमार का है, जो कपूरथला का रहनने वाला है। एक टीम को 19 मई को कपूरथला भेज दिया गया। वहां पुलिस ने आरोपी को दबोच लया।
आरोपी ने पूछताछ ने कबूला अपराध
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह बेरोजगार है। उसे पोर्न वीडियो देखने की लत है। वह इंस्टाग्राम से किसी भी युवती का फोटाे उठाकर उसका अश्लील अकाउंट बना लेता है। युवती की जानकारी उसके अपने ही अकाउंट से उठाई जाती थी। आरोपी ने बताया कि उसे ऐसा करने में मजा आता था। आरोपी कई लड़कियों को इसी तरह फर्जी अकाउंट बना चुका है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।