फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police arrested two accused who sold 31 thousand rupees oxygen concentrator machine at 1.65 lakh

कालाबाजारी: 31 हजार की ऑक्सीजन कंसनट्रेटर मशीन बेची 1.65 लाख में, वह भी निकली खराब

Sun, 02 May 2021 06:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 02 May 2021 06:47 PM IST
सार

कोरोना महामारी के समय इलाज के जुड़े जरूरी उपकरणों की काला बाजारी का सिलसिला जारी है। कालकाजी एक्सटेंशन के एक शख्स अपनी मां और पत्नी की तबीयत खराब होने पर  एक ऑक्सीजन कंसनट्रेटर खरीदा। 31 हजार के कंसनट्रेटर के लिए पीड़ित ने 1.65 लाख रुपये चुकाए। मशीन को जब पीड़ित के घर पहुंचाया गया तो वह खराब निकली।

विज्ञापन
delhi police arrested two accused who sold 31 thousand rupees oxygen concentrator machine at 1.65 lakh
ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना महामारी के समय इलाज के जुड़े जरूरी उपकरणों की काला बाजारी का सिलसिला जारी है। कालकाजी एक्सटेंशन में रहने वाले एक शख्स अपनी मां और पत्नी की तबीयत खराब होने पर अशोक विहार से एक ऑक्सीजन कंसनट्रेटर खरीदा। 31 हजार के कंसनट्रेटर के लिए पीड़ित ने 1.65 लाख रुपये चुकाए। मशीन को जब पीड़ित के घर पहुंचाया गया तो वह खराब निकली।

विज्ञापन


पीड़ित ने इसकी शिकायत आरोपी से की तो उसने मशीन वापस करने और रुपये देने से इनकार कर दिया। परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत अशोक विहार थाना पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान अशोक विहार निवासी अनुज मिंडा (41) और रोहिणी निवासी गुरमीत सिंह (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कंसनट्रेटर मशीन बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गुर इकबाल सिंह सिंधु ने बताया कि शनिवार को कालकाजी एक्सटेंशन निवासी भारत जुनेजा नामक शख्स ने ऑक्सीजन कंसनट्रेटर के नाम पर ठगी की। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी स्वेता वर्मा और मां आशा जुनेजा 24 अप्रैल से कोविड पॉजिटिव हैं। दोनों का घर पर ही इलाज जारी है। उनका ऑक्सीजन लेवल कम हुआ तो भारत ने ऑक्सीजन कंसनट्रेटर की तलाश शुरू की। एक जानकार के जरिये उनको अनुज का नंबर मिला। उसने बातचीत के दौरान पीड़ित से 1.65 लाख रुपये में सौदा किया। भारत इसके लिए तैयार हो गए। भारत ने आरोपी का एडवांस 1.45 लाख रुपये दे भी दिए। 30 अप्रैल की शाम को आरोपी ने भारत के घर पर कंसनट्रेटर पहुंचा दिया। भारत ने उसे चलाकर देखा तो वह काम नहीं कर रहा था। अनुज से बातचीत की गई तो उसने कंसनट्रेटर को वापस करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन शनिवार को पीड़ित अनुज के घर पहुंचा तो उसने रुपये देने से भी इंकार कर दिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी को अशोक विहार से गिरफ्तार कर लिया। अनुज ने बताया कि वह रोहिणी के रहने वाले गुरमीत के साथ मिलकर धंधा करता है। पुलिस ने रोहिणी में छापेमारी कर आरोपी को वहां से दबोच लिया। इनके पास से एक कंसनट्रेटर मशीन बरामद हुई। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed