फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police arrested three including two engineer and truck driver

दिल्ली: इंजीनियर युवक कर रहे थे मलाना क्रीम का धंधा, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Sun, 20 Jun 2021 08:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Jun 2021 08:44 AM IST
सार

शुरूआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी राकेश हिमाचल से मलाना क्रीम लाकर इन दोनों इंजीनियर को देता था। इसके बाद पांश इलाकों में दोनों मलाना क्रीम को सप्लाई कर दिया करते थे।

विज्ञापन
Delhi Police arrested three including two engineer and truck driver
फाइल फोटो - फोटो : social media

विस्तार

नशा करने के दौरान अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए दो इंजीनियर युवक मादक पदार्थों के सप्लायर बन गए। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दोनों युवकों के साथ एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान कालकाजी दिल्ली निवासी रिद्म राणा (28), इसका दोस्त सूरजकुंड, फरीदाबाद निवासी सर्वेश चौधरी (27) और गांव वाली, मंडी, हिमाचल प्रदेश निवासी राकेश कुमार (36) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1206 ग्राम मलाना क्रीम के अलावा एक कार व ट्रक भी बरामद किया है। 
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरूआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी राकेश हिमाचल से मलाना क्रीम लाकर इन दोनों इंजीनियर को देता था। इसके बाद पांश इलाकों में दोनों मलाना क्रीम को सप्लाई कर दिया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त बीके सिंह ने बताया कि उनकी टीम सूचना मिली थी कि मादक पदार्थों का धंधा करने वाले आरोपी वसंतकुंज इलाके में फोर्टिस अस्पताल के पास आने वाले हैं। आरोपियों की जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की टीम ने वहां छापेमारी की। 

पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को दबोचकर एक कार व ट्रक के अलावा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ट्रक चालक राकेश ट्रक में मलाना क्रीम लेकर हिमाचल से दिल्ली आया था। उसे हर एक ट्रिप पर 25 से 30 हजार रुपये मिलते थे। 

वहीं मुख्य आरोपी रिद्म राणा ने बताया कि वह मूलरूप से हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। उसने फरीदाबाद एक कॉलेज से बीटेक किया था। यहां उसने ड्रग्स लेना शुरू किया।

अपने शौक को पूरा करने के लिए वह खुद भी नशा का धंधा करने लगा। वहीं सर्वेश चौधरी भी रिद्म के साथ एक ही कॉलेज में पढ़ता था। दोनों ने इंजीनियरिंग की है। वह भी रिद्म के साथ मिलकर पहले नशा करता था। बाद में वह मलाना क्रीम बेचने लगा था। 

आरोपी पॉश इलाकों में 10 से 15 हजार रुपये की 10 ग्राम मलाना क्रीम बेचते थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। हिमाचल प्रदेश में किससे माल लाया जाता था। पुलिस उसका भी पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed