{"_id":"6146a9d8734e76016e0b3a41","slug":"delhi-police-arrested-six-miscreants-including-the-main-accused","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: जमानत पर छूटने के बाद साथियों संग चोरी करता था वाहन, इन राज्यों में औने-पौने दाम में वाहनों को बेचता था गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: जमानत पर छूटने के बाद साथियों संग चोरी करता था वाहन, इन राज्यों में औने-पौने दाम में वाहनों को बेचता था गैंग
Sun, 19 Sep 2021 08:43 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 19 Sep 2021 08:43 AM IST
सार
दिल्ली पुलिस ने वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने सरगना समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है, बदमाश वाहनों को पांच से सात हजार में हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बेच देते थे
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन चोर गैंग का खुलासा किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की शाहबाद डेयरी थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। बदमाश वाहनों की चोरी और लूट करने के बाद उसे उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा में औने-पौने दाम में बेच देते थे। गैंग का सरगना हत्या के मामले में जेल में बंद था।
हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने लगा। पुलिस ने इनके कब्जे से छह बाइक, एक स्कूटी, चाबी का गुच्छा और एक कारतूस बरामद किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि शाहबाद डेयरी इलाके में वाहनों की चोरी और लूटपाट की घटना में बढ़ोतरी हो गई थी। जिसको देखते हुए थाना प्रभारी लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला। साथ ही पुलिस ने जेल से बाहर आए बदमाशों के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान कश्मीरी गेट इलाके में हत्या के मामले में जेल में बंद रंजीत के जमानत पर बाहर आने की पुलिस को सूचना मिली।

पुलिस ने उसपर निगरानी बढ़ा दी। पुलिस को पता चला कि रंजीत अपने साथियों के साथ वाहनों की लूटपाट और चोरी करता है। पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को चोरी की बाइक के साथ सेक्टर तीन रोहिणी जेजे कालोनी निवासी रंजीत और दो अन्य बदमाश अमन विहार निवासी सूरज और सागर को गिरफ्तार कर लिया।
उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के तीन अन्य बदमाश अमन विहार निवासी अर्जुन, मोनू और अंकित को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि वर्ष 2016 में शाहबाद डेयरी में हत्या के मामले में उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में वह जेल में बंद था।
हाल ही में जेल निकलने के बाद वह अपने साथियों के साथ गैंग बनाकर वाहनों की लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने लगा। चोरी और लूट करने के बाद वह वाहनों को हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड में पांच से सात हजार में बेच देते थे।
पुलिस ने बताया कि रंजीत के अलावा अन्य बदमाश पर लूटपाट और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वाहनों की बरामदगी का प्रयास कर रही है।