फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi police arrested six member of looting gang 10 pistols and 22 bullets recovered

बड़ी कामयाबी: दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट करने वाले गैंग को पुलिस ने दबोचा, 10 पिस्टल व 22 कारतूस बरामद

Tue, 16 Mar 2021 02:32 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 16 Mar 2021 02:32 AM IST
सार

-एक आरोपी हथियारों का सप्लायर, मेरठ से की पुलिस ने आरोपी मुल्ला उवैस अंसारी की गिरफ्तारी
-पकड़े गए आरोपी पैरोल पर जेल से बाहर, जमानत करवाने के लिए कर रहे थे लूटपाट, छानबीन जारी

विज्ञापन
delhi police arrested six member of looting gang 10 pistols and 22 bullets recovered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में लूटपाट की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के छह सदस्यों को उत्तरी जिला स्पेशल स्टाफ ने दबोचा है। आरोपियों में एक हथियार सप्लायर भी है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी जावेद उर्फ गोरिल्ला, हासिम उर्फ डॉक्टर, गौरव उर्फ अंडे वाला, लोकेश उर्फ लक्की और शाहजहां कालोनी, लिसाड़ी गेट, मेरठ निवासी मुल्ला उवैस अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, नौ तमंचे, 22 कारतूस, चोरी की एक बाइक, स्कूटी और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से अलग-अलग जगहों लूटपाट के नौ मामले सुलझे हैं। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि ज्यादातर आरोपी पैरोल पर जेल से बाहर हैं। अपनी जमानत करवाने और वकील की फीस देने लिए इनको रुपयों की जरूरत थी। जेल में सरेंडर करने से पूर्व यह लोग रुपयों का इंतजाम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लूटपाट कर रुपये इकट्ठे कर रहे थे।

विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि तीन मार्च को संगम विहार, पुश्ता रोड पर बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर शिवम कुमार से मोबाइल फोन लूट लिया था। विरोध करने पर बदमाशों ने हवा में गोली चला दी थी। पीड़ित की शिकायत पर वजीराबाद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। लोकल पुलिस के अलावा स्पेशल स्टाफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने भी मामले की जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की स्कूटी का पता चला। जांच के दौरान वह पटेल नगर इलाके से चोरी मिली। 12 मार्च को एक सूचना के बाद पुलिस की टीम ने हासिम और जावेद को दबोच लिया। इनके पास से एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान हासिम और जावेद ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर दिल्ली एनसीआर में लूटपाट की 40 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन


आरोपी वारदात में इस्तेमाल हथियार मेरठ के मुल्ला उवैस से लेकर आते हैं। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की टीम ने बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच 13 मार्च को बोंटा पार्क के पास से पुलिस ने गौरव, लोकेश और मोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक ज्वेलर के कलेक्शन एजेंट को लूटने की योजना बना रहे थे। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस की टीम ने रविवार को मेरठ के लिसाड़ी गेट में छापा मारकर मुल्ला उवैस को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से कुल सात पिस्टल और 14 कारतूस बरामद हुए। बाकी हथियार गौरव, लोकेश और मोनू से बरामद हुए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed