फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Police arrested Barkat accused of making elderly victims of sextortion

एक ठग की महाठगी: बुजुर्गों का बनाता अश्लील वीडियो, फिर वारंट भेजने की देता धमकी; एक माह में 30 लाख की सेंधमारी

Sat, 26 Aug 2023 08:02 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 26 Aug 2023 08:02 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी बरकत की गिरफ्तारी से सेक्सटॉर्शन के छह शिकायतें लिंक की। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। एक माह में करीब 30 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैं।

विज्ञापन
Delhi Police  arrested Barkat accused of making elderly victims of sextortion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि आपके मोबाइल पर किसी अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आ रही है तो उसको उठाने की गलती बिल्कुल भी न करें। शाहदरा जिला में एक बुजुर्ग के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। आरोपी ने पीड़ित को व्हाट्सएप वीडियो कॉल कर उनकी अश्लील वीडियो बना ली। बाद में खुद को क्राइम ब्रांच का एसीपी बताकर पीड़ित का फर्जी वारंट भी जारी कर दिया गया।

विज्ञापन


डरकर बेचारे बुजुर्ग ने आरोपियों के खाते में 12.80 लाख ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित की शिकायत के बाद शाहदरा जिला पुलिस ने इस वारदात को सुलझाने का दावा है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी को भरतपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बरकत खान (32) के रूप में हुई है। महज आठवीं कक्षा पास बरकत ने एक माह में 30 लाख की ठगी कर ली।

विज्ञापन

आरोपी सेक्सटॉर्शन का वीडियो बनाकर बाद में लड़के के फांसी लगाने की तस्वीर पीड़ितों को भेजकर डरा देते थे। इसके बाद फर्जी वारंट जारी कर उनसे रुपयों की डिमांड की जाती थी। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन, तीन सिमकार्ड और एक माइक्रो एसडी कार्ड बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी से फिलहाल छह मामले लिंक हुए हैं।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि 18 जुलाई को उनकी टीम को एक बुजुर्ग ने सेक्सटॉर्शन की शिकायत दी थी। पीड़ित ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। दूसरी ओर से एक लड़की बोल रही थी। उस लड़की ने उसके साथ उसकी स्क्रीन शॉट ले लिया।

इसके कुछ ही देर बाद दूसरे नंबरों से कॉल आई। कॉलर ने खुद को साइबर क्राइम दिल्ली का एसीपी बताकर कहा कि उनकी स्क्रीन शॉट वायरल होने जा रही है। आरोपी ने बताया कि जिस लड़की के साथ बुजुर्ग ने वीडियो बनाया है, उसने आत्महत्या कर ली है। इस मामले से बचना है तो मोटा पैसा देने होगा। आरोपी ने ऑन लाइन उनको वारंट भी भेज दिया।

ऐसे हुई आरोपी की गिरफ्तारी
साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। महिला एसआई श्वेता शर्मा व अन्यों की टीम ने छानबीन शुरू की। जांच के दौरान सीडीआर की पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी गोविंदगढ़, अलवर पास एक्टिव है। लोकल पुलिस के सहयोग से एसआई श्वेता शर्मा की टीम ने आरोपी को 20 अगस्त को दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल, सिमकार्ड व माइक्रो एसडी कार्ड बरामद किया। उसके मोबाइल से सेक्सटॉर्शन से संबंधित चैट, अश्लील वीडियो और दूसरा कंटेंट मिला। छानबीन के दौरान पुलिस को उसके मोबाइल पर सेना के जवान की डीपी लगी मिली। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की पड़ताल में जुटी।

विज्ञापन

आठवीं कक्षा पास एक माह में कर रहा था 30 लाख की ठगी
आरोपी बरकत महज आठवीं कक्षा पास है। घर के पास उसकी उसकी बिजली के उपकरण मरम्मत करने की दुकान है। पुलिस ने उसके मोबाइल और बैंक खाते की पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी ने एक माह में 30 लाख रुपये की ठगी की है। करीब छह माह पूर्व वह अपने पड़ोसी शौकीन के संपर्क में आया।

उसने उसे ठगी का तरीका बताया। ठगी के लिए शौकीन ही बैंक अकाउंट की व्यवस्था करता था। पुलिस बरकत से पूछताछ कर शौकीन की तलाश कर रही है। इस बात का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों ने कितने लोगों से अब तक ठगी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed