फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi people run for healthy body

स्वस्थ शरीर के लिए दौड़े दिल्लीवाले

Mon, 21 Oct 2019 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Delhi people run for healthy body
हाफ मैराथन में दौड़ लगाते प्रतिभागी। - फोटो : Ashram
स्वस्थ शरीर के लिए दौड़े दिल्लीवाले
विज्ञापन

नई दिल्ली। एयरटेल हाफ मैराथन में दिल्ली वालों ने खूब दम दिखाया। रविवार सुबह जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई मैराथन में बच्चों से लेकर महिलाएं और बुजुर्ग तक पूरे उत्साह से शामिल हुए। 40 हजार से ज्यादा धावकों ने स्वस्थ शरीर के साथ फिट इंडिया का संदेश दिया। खेल मंत्री किरण रिजिजू ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई वहीं अंतिम लाइन पर खड़े दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विजेताओं का स्वागत किया।
मैराथन के लिए सुबह 4 बजे से ही स्टेडियम के बाहर लोगों का जमावड़ा लगने लगा था। लोगों का उत्साह सोशल मीडिया पर भी खूब दिखाई दिया। गीता कॉलोनी निवासी महेश जाधव ने बताया कि वह पिछले चार वर्ष से मैराथन में भाग ले रहे हैं। वह कभी जीत का इरादा लेकर नहीं दौड़ते, सिर्फ अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ऐसा करते हैं। दिल्ली में अक्सर होने वाली मैराथन पर हमेशा नजर रखते हैं। नई दिल्ली के ही गोल मार्केट निवासी डॉ. विक्रम सचदेवा ने बताया कि वह हर दिन सुबह करीब 40 मिनट तक दौड़ते हैं। रविवार को वह अपने पूरे परिवार के साथ मैराथन में शामिल होने पहुंचे थे। मैराथन स्थल पर धावकों के लिए चिकित्सा सुविधा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। फिनिश लाइन पर 35 बिस्तरों वाला बेस कैंप बनाया गया था। रूट पर आठ मेडिकल स्टेशन, आठ एंबुलेंस और 75 डॉक्टर तैनात किए थे।
विज्ञापन

प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं
प्रदूषण को लेकर आयोजकों ने वाईफाई युक्त एक तकनीक का इस्तेमाल किया जिसे वैज्ञानिक तौर पर डि-इलेक्ट्रिक इफेक्ट भी कहा जाता है। यह तकनीक चुंबक की भांति कार्य करती है और प्रदूषित कणों को दूसरी दिशा में मोड़ देती है। इस बार धावकों को बोतलबंद की बजाय गत्ते से बने गिलास में पीने का पानी उपलब्ध कराया गया। इसके लिए रूट पर 12 वाटर स्टेशन बनाए गए थे। आयोजकों का दावा है ऐसा कर करीब 2 लाख 78 हजार से ज्यादा प्लास्टिक के बैग, बोतल आदि का बचाव किया गया। धावकों को किट इत्यादि भी पेपर बैग में उपलब्ध कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई मार्ग बाधित, स्वास्थ्य मेला देर से हुआ शुरू
मैराथन की वजह से रविवार सुबह कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि अवकाश और सुबह का वक्त होने की वजह से यातायात पुलिस को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। लोधी रोड, मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, इंडिया गेट, राजपथ, जनपथ, रायसिना रोड, मान सिंह रोड, अकबर रोड, रफी मार्ग, रेड क्रॉस रोड, संसद मार्ग, पार्लियामेंट स्ट्रीट, अशोक रोड, लाला लाजपत राय मार्ग, विंडसर प्लेस, जय सिंह रोड, शाहजहां रोड व पंडारा रोड पर यातायात प्रभावित हुआ। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रहा स्वास्थ्य मेला भी देर से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed