फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: PDP chief Mufti reiterates - I will not contest elections until Article 370 is restored

दिल्ली: पीडीपी प्रमुख मुफ्ती ने दोहराया- जब तक अनुच्छेद 370 बहाल नहीं हो जाता, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी

Tue, 07 Dec 2021 03:56 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 07 Dec 2021 03:56 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि देश में आज ये हालात हैं कि गांधी (महात्मा गांधी) का भारत गोडसे (नाथूराम गोडसे) के भारत में बदल रहा है। इसके लिए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल और मौजूदा शासनकाल की तुलना की।

विज्ञापन
Delhi: PDP chief Mufti reiterates - I will not contest elections until Article 370 is restored
पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मंगलवार को कहा कि जबतक अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं किया जाता, वे चुनाव नहीं लड़ेंगी। हालांकि उनकी पार्टी जरूर चुनाव में भाग लेगी।

विज्ञापन


जंतर-मंतर पर कश्मीर के विभिन्न मुद्दों को लेकर धरना कर रहीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी लेकिन वे चुनाव नहीं लड़ेंगी। वे तबतक चुनाव नहीं लड़ेंगीं जबतक अनुच्छेद 370 को बहाल नहीं कर दिया जाता।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में आज ये हालात हैं कि गांधी (महात्मा गांधी) का भारत गोडसे (नाथूराम गोडसे) के भारत में बदल रहा है। इसके लिए उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल और मौजूदा शासनकाल की तुलना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कर चुकी हैं ये घोषणा

इससे पहले इसी साल जून में केंद्र सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के अगले ही दिन उन्होंने घोषणा की थी कि अनुच्छेद 370 की बहाली तक वे कोई चुनाव नहीं लड़ेंगी। यहां तक कि चुनाव में उनकी पार्टी जीतती है तो वे मुख्यमंत्री तक नहीं बनेंगी।

क्रिकेट के बहाने की वर्तमान शासन की वाजपेयी सरकार से तुलना

उन्होंने कहा कि मुझे याद है कि वाजपेयी (पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी) के शासनकाल में पाकिस्तान के नागरिक भारतीय टीम के लिए खुश होते थे और भारत के नागरिक पाकिस्तान के लिए खुश होते थे। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी तत्कालीन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की प्रशंसा की थी।

उन्होंने आगे कहा, लेकिन कुछ दिन पहले भारत-पाक के मैच के दौरान आगरा में जब कुछ युवाओं ने पाक क्रिकेट टीम का समर्थन किया तो एक भी वकील उनका केस लड़ने के लिए तैयार नहीं था। इसलिए अब ऐसा लगता है कि गांधी का भारत गोडसे के भारत में बदल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed