{"_id":"634a0a2683eb663fa5352a27","slug":"delhi-nsg-major-arrested-for-misconduct-in-gk","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : ग्रेटर कैलाश में दुष्कर्म के आरोप में एनएसजी का मेजर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : ग्रेटर कैलाश में दुष्कर्म के आरोप में एनएसजी का मेजर गिरफ्तार
Sat, 15 Oct 2022 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 15 Oct 2022 06:47 AM IST
सार
Delhi : दक्षिण जिले की ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एनएसजी के मेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती को पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक में बुलाकर धोखे से संबंध बनाए। इस मामले में दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण जिले की ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एनएसजी के मेजर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवती को पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश-एक में बुलाकर धोखे से संबंध बनाए। इस मामले में दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित युवती (28) लखनऊ, यूपी की रहने वाली है और एक यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट कर रही है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी कुछ माह पहले एनएसजी के मेजर से सोशल मीडिया के जरिए जान-पहचान हुई थी। जल्दी ही दोनों में दोस्ती हो गई। वह व्हाट्सएप पर बात करते रहे। मेजर ने उसे ग्रेटर कैलाश-एक में मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन
आरोप है कि यहां पर मेजर ने उससे शादी करने की बात कही। इसके बाद मेजर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद कई महीनों तक बात होती रही। मेजर ने शादी करने से मना कर दिया। युवती की शिकायत पर ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने जांच शुरू की। ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस ने करीब सप्ताह तक तफ्तीश की और उसके बाद आरोपी आरोपी मेजर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
हालांकि बताया जा रहा है कि कोर्ट ने मेजर को जमानत पर रिहा कर दिया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट ने मेजर को जमानत दे दी थी। इसके बाद पुलिस ने मेजर को बाउन- डाउन किया है।