{"_id":"6456ee3f3b763d16260a9694","slug":"delhi-now-the-pastor-of-the-church-appeals-to-keep-the-yamuna-clean-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : अब चर्च के पादरी ने की यमुना को स्वच्छ रखने की अपील, राज्यपाल सक्सेना भी जुटे अभियान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : अब चर्च के पादरी ने की यमुना को स्वच्छ रखने की अपील, राज्यपाल सक्सेना भी जुटे अभियान में
Sun, 07 May 2023 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 07 May 2023 05:48 AM IST
सार
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना खुद इस अभियान में जुटे हैं। मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे के धर्मगुरुओं से भी इसमें भागीदारी निभाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली में बहती यमुना नदी में जहरीला झाग file pic
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना में धार्मिक कचरा फेंकने से रोकने का प्रयास भी शुरू हो गया है। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना खुद इस अभियान में जुटे हैं। मंदिर, मस्जिद, चर्च और गुरुद्वारे के धर्मगुरुओं से भी इसमें भागीदारी निभाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल के इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को जहां जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम धर्म गुरुओं ने संदेश जारी कर लोगों को कचरा यमुना में नहीं फेंकने की नसीहत दी, तो शनिवार को चर्च के पादरियों ने भी इस मुहिम को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन
चर्च के पादरी ने एक परिपत्र जारी कर सभी से कहा कि पूरी दिल्ली के चर्च उपराज्यपाल के प्रयासों का समर्थन करें। यमुना को फिर से जीवंत करने और कचरे के पहाड़ों को समतल करने में सहयोग करें।
विज्ञापन
चर्च की अपील
- यमुना में कचरा नहीं फेंकें
- अपने घरों में सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखें
- जहां तक संभव हो रिसाइकिल अभियान से जुड़ें
- खुली नालियों और खुले मैनहोल में कूड़ा करकट नहीं फेंकें