{"_id":"64372e30fbb2c8af250ae674","slug":"delhi-now-preparing-to-provide-free-bus-service-to-registered-construction-workers-as-well-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : अब पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को भी मुफ्त बस सेवा देने की तैयारी, DTC से बात करेगा दिल्ली का श्रम विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : अब पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को भी मुफ्त बस सेवा देने की तैयारी, DTC से बात करेगा दिल्ली का श्रम विभाग
Thu, 13 Apr 2023 03:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 13 Apr 2023 03:48 AM IST
सार
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्रम विभाग को इसके लिए डीटीसी से बात करने का निर्देश दिया है। अगर यह संभव होता है तो दिल्ली सरकार श्रमिकों के लिए बस पास के बदले डीटीसी को एक तय शुल्क का भुगतान करेगी ताकि विभाग को आर्थिक नुकसान न हो।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली सरकार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को भी मुफ्त बस सेवा देने की तैयारी कर रही है। इसके लिए केजरीवाल सरकार जमीन तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने श्रम विभाग को इसके लिए डीटीसी से बात करने का निर्देश दिया है। अगर यह संभव होता है तो दिल्ली सरकार श्रमिकों के लिए बस पास के बदले डीटीसी को एक तय शुल्क का भुगतान करेगी ताकि विभाग को आर्थिक नुकसान न हो। इसके अलावा वकीलों की तरह निर्माण श्रमिकों को भी ग्रुप लाइफ इंश्योरेंस की सुविधा मिल सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने श्रम विभाग को इसका आंकलन करने को कहा है। बुधवार को श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान केजरीवाल ने ये दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग धनराशि का सकारात्मक और प्रभावी उपयोग करे ताकि पंजीकृत सभी श्रमिकों को लाभ मिल सके। बैठक में श्रम मंत्री राज कुमार आनंद और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा
समीक्षा बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल ने श्रम विभाग की चल रहीं विभिन्न योजनाओं और उनकी मौजूदा स्थिति पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विभाग द्वारा एकत्र किए जाने वाले टैक्स और संसाधनों के इस्तेमाल का ब्यौरा लिया और कुछ मुद्दों की पहचान कर समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा एकत्र किए गए टैक्स के पैसे का सकारात्मक और प्रभावी उपयोग किया जाए। मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर धनराशि का प्रभावी इस्तेमाल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
13.4 लाख पंजीकृत श्रमिक हैं
अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को दिल्ली बिल्डिंग एंड अन्य कंस्ट्रक्शन वर्कर्स एक्ट 1996 और इससे जुड़े नियमों के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली बिल्डिंग एंड अन्य कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड से 13.4 लाख श्रमिक पंजीकृत हैं। अप्रैल महीने से इनका नवीनीकरण किया जाएगा। इनमें से करीब 5.36 लाख श्रमिक किसी भी समय राज्य में काम करने के लिए मौजूद हैं। इस पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कंस्ट्रक्शन वर्कर की परिभाषा बहुत व्यापक है और प्लंबर, कारपेंटर और इलेक्ट्रिशियन आदि भी इसमें आ जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि योजनाओं का ठीक से प्रचार-प्रसार किया जाए तो करीब 25-30 लाख श्रमिक दिल्ली बिल्डिंग एंड अन्य कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड से पंजीकृत हो सकते हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि करीब 23.5 लाख श्रमिक केंद्र के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हैं, लेकिन उन्हें वहां कोई लाभ नहीं मिलता है।
पेंशनरों का डाटा निकालने का निर्देश
सीएम केजरीवाल ने विभाग को 60 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों का डेटा निकालने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभाग को 60 वर्ष या उससे अधिक आयु और निर्माण कार्य में लगे लोगों की पहचान करने की जरूरत है। ऐसे लाभार्थियों की पहचान की जाए और उपलब्ध योजनाओं का उनको लाभ दिया जाए। विभाग को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि पेंशन योजना से अधिक से अधिक लाभार्थी लाभान्वित हों। इस दौरान सीएम ने अधिकारियों को बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को रियायती आवास उपलब्ध कराने की संभावना भी तलाशने का निर्देश दिया।