{"_id":"621033a5177ee10ce06f0b94","slug":"delhi-now-driving-test-will-be-for-12-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : अब 12 घंटे तक होंगे ड्राइविंग टेस्ट, जल्द कम होंगे लंबित मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : अब 12 घंटे तक होंगे ड्राइविंग टेस्ट, जल्द कम होंगे लंबित मामले
Sat, 19 Feb 2022 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 19 Feb 2022 05:32 AM IST
सार
इसके लिए स्वचालित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक (एडीटीटी) में रात के वक्त पर्याप्त रोशनी में टेस्ट लेने के लिए लाइट, कैमरा लगाए जा रहे हैं। इसके बाद सभी सेवाओं को कंप्यूटरीकृत प्रणाली से एकीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में ड्राइविंग लाइसेंस के लंबित मामलों को कम करने के लिए परिवहन विभाग 12 घंटे की शिफ्ट में टेस्ट लेने की तैयारी में है। इसके लिए स्वचालित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक (एडीटीटी) में रात के वक्त पर्याप्त रोशनी में टेस्ट लेने के लिए लाइट, कैमरा लगाए जा रहे हैं। इसके बाद सभी सेवाओं को कंप्यूटरीकृत प्रणाली से एकीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे आवेदकों को दिन-रात टेस्ट में शामिल होने का मौका मिल सकेगा। इसके लिए नौकरीपेशा को अलग से छुट्टी लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दो महीने में नई व्यवस्था शुरू करने के लिए परिवहन विभाग तेजी से काम कर रहा है। इस व्यवस्था से ड्राइविंग लाइसेंस के लिए इंतजार कम होगा और आवेदक किसी भी समय टेस्ट में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
कोरोना काल में परिवहन विभाग की सेवाएं भी प्रभावित होती रही हैं। पिछले दिनों ड्राइविंग लाइसेंस को कुछ दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया था। इस दौरान कई बार वाहनों के दस्तावेज की मियाद भी बढ़ाई गई। नतीजतन, आवेदकों की फेहरिस्त और लंबी हो गई है। अगले दो महीने में लाडो सराय और हरि नगर में नए स्वचालित टेस्ट ट्रैक पर टेस्ट की सुविधा शुरू होने से यह लाइन कम हो जाएगी। इससे विभाग पर भी लंबित आवेदन का बोझ कम होगा।
विज्ञापन
फिलहाल सभी ट्रैक पर रोजाना होते हैं 2000 लोगों के टेस्ट
सभी टेस्टिंग ट्रैक पर रोजाना करीब 2000 आवेदकों के टेस्ट लिए जाते हैं। इनमें उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के स्थायी लाइसेंस आवेदकों के घर के पते पर भेज दिए जाते हैं। फेल होने वाले आवेदकों को कुछ दिन बाद दोबारा आवेदन करने पड़ते हैं।
अंतिम चरण में हैं तैयारियां
दिल्ली में फिलहाल 10 स्वचालित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट लिए जा रहे हैं। कंप्यूटरीकृत प्रणाली होने की वजह से टेस्ट के लिए सभी चरणों में उत्तीर्ण होने के लिए अलग-अलग दौर से गुजरना पड़ता है। ट्रैफिक नियमों की जानकारी और ड्राइविंग की जांच में उत्तीर्ण होने वालों को ही लाइसेंस जारी किए जाते हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, नई व्यवस्था के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
अभी ये है व्यवस्था : फिलहाल सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक टेस्ट होते हैं। नई व्यवस्था होने के बाद रात 8 बजे तक टेस्ट हो सकेंगे। इससे नौकरीपेशा लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। क्योंकि, वह अपनी सुविधानुसार टेस्ट का समय चयन कर सकते हैं।