फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : youTuber Himanshi commits suicide by jumping into Yamuna from Signature Bridge

दिल्ली : यू-ट्यूबर हिमांशी ने सिग्नेचर ब्रिज से यमुना में कूदकर जान दी, झगड़कर निकली थी घर से

Mon, 28 Jun 2021 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Jun 2021 05:46 AM IST
सार

  • सिविल लाअइंस के पास यमुना में मिला शव, 24 जून की दोपहर से गायब थी हिमांशी गांधी 
  • परिजनों का दावा बेटी नहीं कर सकती सुसाइड,  आत्महत्या की तो किसी ने उसे किया मजबूर

विज्ञापन
Delhi News : youTuber Himanshi commits suicide by jumping into Yamuna from Signature Bridge
हिमांशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यू-ट्यूब पर मोटिवेशनल (सामाजिक और नैतिक मूल्यों) वीडियो बनाकर लोगों को शिक्षित करने वाली यू-ट्यूबर युवती हिमांशी गांधी (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार शाम को हिमांशी का शव सिविल लाइंस इलाके में यमुना नदी में तैरता हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरूआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हिमांशी ने सिग्नेचर ब्रिज से यमुना में कूदकर जान दे दी। 

विज्ञापन


पुलिस को घटना स्थल के पास एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें हिमांशी ऑटो से उतरने के बाद ब्रिज से कूदती हुई नजर आ रही है। परिजन बेटी के आत्महत्या की बात मानने को तैयार नहीं है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद हिमांशी का शव परिवार के हवाले कर दिया है। अब बुराड़ी थाना पुलिस जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कर रही है। पुलिस हिमांशी के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हिमांशी परिवार के साथ वेस्ट संतनगर, बुराड़ी इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पिता लवेश गांधी और मां है। परिवार में हिमांशी अकेली औलाद थी। इसके पिता उत्तरी दिल्ली में एक गुजराती संस्था में उच्च पद पर तैनात हैं। हिमांशी डीयू के नामी कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद यू-ट्यूब पर मोटिवेशनल वीडियो बनाती थी। वह खुद और इसके दोस्त इन वीडियो में किरदार निभाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों पूर्व हिमांशी व उसके दोस्तों ने उत्तरी दिल्ली के विजय नगर (मुखर्जी नगर के पास) में एक कैफे खोलने की योजना बनाई थी। फिलहाल 10 दिनों के ट्रायल पर कैफे को 24 जून को खोला जाना था। पिता ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे हिमांशी माता-पिता के पैर छूकर घर से कैफे के लिए निकली थी। इसके बाद उसी दिन दोपहर 3.30 बजे से 4.00 बजे के बीच हिमांशी के दोस्त आयुष का कॉल उसकी मां के पास आया। आयुष ने बताया कि आंटी 3.00 बजे के बीच यहा से गुस्से में निकली है और अब उसका फोन भी नॉट रिचेबल आ रहा है।

परिजनों ने उसे कॉल किया तो उसका नंबर नहीं मिला। इसके बाद रात तक हिमांशी का इंतजार किया गया। लेकिन वह नहीं पहुंची। परेशान होकर 24  जून की रात को ही लवेश गांधी ने मामले की सूचना बुराड़ी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद हिमांशी की गुमशुदगी दर्ज कर ली। इसके बाद हिमांशी की तलाश जारी रही। शुक्रवार शाम को यमुना नदी में कुदेशिया घाट के पास लोगों ने एक युवती का शव पानी में तैरते हुए देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव निकाला और मोर्चरी भेजा। हिमांशी के परिवार को शव की शिनाख्त करने को बुलाया गया। परिवार ने शव की पहचान हिमांशी के रूप में की। परिजनों ने पहले तो उसकी हत्या कर शव को यमुना में फेंकने का आरोप लगाया, लेकिन बाद में उसके आत्महत्या करने का पता चला।

यमुना में कूदते हए मिला सीसीटीवी फुटेज...
हिमांशी का शव मिलते ही पुलिस एकदम एक्टिव हो गई। पुलिस ने विजय नगर से सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके अलावा सिग्नेचर ब्रिज के पास भी पुलिस की एक टीम पहुंची। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हिमांशी दोपहर 3.00 बजे ऑटो से सिग्नेचर ब्रिज पहुंची। वहां वह चालक को पैसे देने के बाद किनारे खड़ी हो गई। इसके बाद उसने यमुना के बीचों-बीच रैलिंग पर चढ़ने का प्रयास किया, लेकिन वह उसमें सफल नहीं हुई। इसके बाद रैलिंग के नीचे से झुककर आगे की ओर गई और उसने यमुना में छलांग लगा दी। पुलिस इस मामले को सीधे-सीधे आत्महत्या का बता रही है। मामले की जांच जारी है।

नहीं मिला हिमांशी का मोबाइल, पर्स व बाकी सामान...
छानबीन के दौरान पुलिस को उसके पास से उसका मोबाइल फोन, पर्स और बाकी सामान बरामद नहीं हुआ है। हालांकि उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन सिग्नेचर ब्रिज की ही मिली है। पुलिस उनकी भी पड़ताल कर रही है। पुलिस हिमांशी के दोस्तों से पूछताछ कर झगड़े की वजह पता करने का प्रयास कर रही है। हिमांशी का किससे झगड़ा हुआ। इसका भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी निकलवाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजहों का खुलासा हो जाएगा।


परिजन आत्महत्या की बात मानने को तैयार नहीं...
हिमांशी के माता-पिता इकलौती बेटी की मौत के बाद से गहरे सदमे में हैं। बार-बार वह इसी बात को कहे जा रहे हैं कि उनकी बेटी कभी आत्महत्या नहीं कर सकती है। उसके साथ कुछ और हुआ है। पिता लवेश गांधी का कहना है कि जो वीडियो बनाकर दूसरों को मोटिवेट करता हो वह खुद कैसे आत्महत्या कर सकता है। यदि हिमांशी ने आत्महत्या की भी है तो आखिर ऐसी क्या वजह बनी। पुलिस को इसकी पड़ताल करना चाहिए। माता-पिता ने जल्द ही मीडिया के सामने आकर बात रखने के लिए कहा है। पुलिस ने शनिवार को सब्जी मंडी मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद हिमांशी का शव परिवार को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed