{"_id":"6326616832bd5966aa2a6513","slug":"delhi-news-world-class-roads-will-be-built-in-30-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : तीस करोड़ में बनेंगी विश्वस्तरीय सड़कें, दिल्ली सरकार ने दी योजना को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : तीस करोड़ में बनेंगी विश्वस्तरीय सड़कें, दिल्ली सरकार ने दी योजना को मंजूरी
Sun, 18 Sep 2022 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 18 Sep 2022 05:38 AM IST
सार
Delhi News : शनिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पश्चिमी दिल्ली की 9 सड़कों सहित मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में मेट्रो पिलर नंबर 410 से 570 के बीच 10 किमी की सर्विस लेन के सुदृढ़ीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए 29.77 करोड़ रुपये की परियोजना पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : ट्विटर @ArvindKejriwal
विस्तार
सड़कों को सुंदर, सुरक्षित और विश्वस्तरीय बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने करीब 30 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी है। शनिवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पश्चिमी दिल्ली की 9 सड़कों सहित मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया में मेट्रो पिलर नंबर 410 से 570 के बीच 10 किमी की सर्विस लेन के सुदृढ़ीकरण व सौंदर्यीकरण के लिए 29.77 करोड़ रुपये की परियोजना पर मुहर लगा दी।
विज्ञापन
इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि अधिकारियों को निर्माण कार्य के दौरान सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली की सड़कों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए सरकार विशेषज्ञों से सर्वे करवा रही है, ताकि सड़कों को मजबूत व सुरक्षित बनाने के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
सिसोदिया ने कहा कि मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया से जा रही रोहतक रोड दिल्ली की सबसे व्यस्ततम सड़कों में से एक है। यहां रोजाना लाखों वाहनों की आवाजाही होती है और जाम की स्थिति बनी होती है।
विज्ञापन
यहां बड़ी संख्या में उद्योग होने से मौजूदा सर्विस लेन पर भी वाहनों का काफी लोड होता है, जिस कारण समय-समय पर इसकी मेंटेनेंस की जरूरत होती है। सड़कों पर यह होगी सुविधा फुटपाथ, व सेंट्रल वर्ज की मेंटेनेंस, मानकों के अनुसार मार्किंग, दीवारों/रेलिंग पर पेंट वर्क, सेंट्रल वर्ज व सड़क की दोनों ओर हरियाली, पैदल मार्ग बनेगा, एलईडी लाइट्स लगेंगी।
पश्चिमी दिल्ली में यहां पर होंगे कार्य
नजफगढ़, पंजाब गार्डन रोड, श्रीमती गिन्नी देवी रोड, हेमवती नंदा बहुगुणा मार्ग, पंकज बत्रा मार्ग, लाल साईं मंदिर मार्ग, हाउस एचआईएल से 234 बस टर्मिनल रोड, हाउस न. एच-1 से आई-47 मिलन सिनेमा कर्मपुरा की सड़क, एचआईएल कर्मपुरा रोड आदि स्थानों पर सड़क के सौंदर्यीकरण से लेकर सृदृढ़ीकरण एवं अन्य कार्य कराए जाने हैं। इन सभी कामों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा तैयार कराए जाने वाले ब्लू प्रिंट का इंतजार हो रहा है।