{"_id":"60b424958ebc3e8c093bf48a","slug":"delhi-news-volunteers-brutally-beat-up-young-man-video-goes-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में रोडरेज : वॉलंटियर्स ने युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में रोडरेज : वॉलंटियर्स ने युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल
Mon, 31 May 2021 05:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 31 May 2021 05:19 AM IST
सार
- सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल तो पुलिस ने किया मामला दर्ज
- आरोप है कि सिविल डिफेंस वालंटियर ने रोडरेज के दौरान युवक को जानवरों की तरह पीटा
विज्ञापन
रोडरेज की घटना...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के मुताबिक वर्दीधारी युवकों ने रोडरेज की वारदात में एक युवक को जानवरों की तरह पीट दिया। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बीच रविवार को पीड़ित ने थाने आकर शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित अंकित (28) और वीडियो के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
युवक को पीटने वाले युवकों में वर्दीधारी दो युवक सिविल डिफेंस के वालंटियर बताए जा रहे हैं। बाकी सादे कपड़ों में युवक को पीट रहे युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस आरोपियों के दोपहिया वाहनों के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि शनिवार को गोकुलपुरी इलाके में एक युवक को पीटने का वीडियो वायल हो गया। उसमें दिख रहा था कि सिविल डिफेंस के दो वालंटियर दो अन्य युवकों के साथ एक युवक को जमीन में गिराकर पीट रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान के भी प्रयास होने लगे हैं।
विज्ञापन
इस बीच रविवार को गली नंबर-2, फेस-7, शिव विहार निवासी पीड़ित युवक अंकित (28) गोकुलपुरी थाने पहुंचा और उसने शिकायत दी। पीड़ित ने बताया कि वह रेहड़ी पर फल बेचने का काम करता है। शनिवार को वह जौहरीपुर स्थित लोहे के पुल से गुजर रहा था। उसी दौरान दो स्कूटी पर सवार चार युवक वहां से गुजर रहे थे। रास्ता न देने का आरोप लगाकर उन्होंने अंकित को रोक लिया।
इसके बाद आरोपियों ने उसे जमीन पर गिरकर बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। राहगीरों ने देखा तो वह बीच-बचाव को वहां आ गए। कुछ देर बाद पीड़ित को किसी तरह आरोपियों से छुड़ाया गया। इसके बाद आरोपी गली-गलोज करते हुए वहां से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।