{"_id":"604155bc5572f0248f43334a","slug":"delhi-news-two-bodies-found-in-tilak-nagar-area-of-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः कमरे में मिला जिम प्रशिक्षक और महिला मित्र का शव, मौत पर कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः कमरे में मिला जिम प्रशिक्षक और महिला मित्र का शव, मौत पर कई सवाल
Fri, 05 Mar 2021 03:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 05 Mar 2021 03:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलक नगर इलाके में एक मकान के कमरे में जिम प्रशिक्षक और उसकी महिला मित्र के शव मिले। उनकी मौत कैसे हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। कमरे में शराब की बोतल और दवाइयां मिलने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों की मौत खुदकुशी करने या फिर नशे का सेवन करने से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिए गए हैं और विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है। जिस कमरे से शव मिले, उसमें प्रशिक्षक की महिला मित्र दो साल से किराये पर रह रही थी।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान मूलरूप से मेरठ निवासी पवन पालीवाल (29) और उत्तराखंड के नैनीताल निवासी प्रियंका बिष्ट (23) के रूप में हुई है। प्रियंका पढ़ाई के साथ-साथ निजी कंपनी में काम करती थी जबकि पवन जिम प्रशिक्षक के साथ मॉडलिंग करता था। यहां रहते हुए प्रियंका की पवन से दोस्ती हुई थी। जांच में पता चला कि पवन चार दिन पहले प्रियंका से मिलने के लिए आया था।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने दो बजे पुलिस को तिलक नगर के एक मकान मालिक ने कमरे से बदबू आने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर कमरे में गई। जहां दोनों के शव सड़ी गली अवस्था में पड़े थे। पास ही शराब की बोतल पड़ी थी। इसके अलावा पास ही कुछ दवा के रैपर भी मिले हैं।
विज्ञापन
मौके से पुलिस को दोनों के तीन मोबाइल फोन मिले हैं जो टूटे हुए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस दोनों के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है, जिसमें उन लोगों ने दोनों के बीच दोस्ती होने की बात मानी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।