{"_id":"60174a5a8ebc3e2c3d40be2f","slug":"delhi-news-threat-to-kill-bjp-mp-rakesh-sinha","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद राकेश सिन्हा को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद राकेश सिन्हा को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 01 Feb 2021 05:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Feb 2021 05:54 AM IST
विज्ञापन
राकेश सिन्हा...
भाजपा के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने मायापुरी से गिरफ्तर कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में फोन पर मैसेज करने की बात कही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक राकेश सिन्हा ने फोन के जरिए पुलिस को शिकायत कर बताया कि उन्हें फोन पर मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गयी है। शनिवार रात करीब दस बजे उनके पास मैसेज आया। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस ने जिस फोन से सांसद को धमकी दी गयी थी, उसे सर्विलांस पर लगाया। फोन की जांच के दौरान पता चला कि उस फोन का इस्तेमाल करने वाला मायापुरी इलाके में रहता है। छानबीन करने के बाद पुलिस ने 39 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मूलत: राजस्थान के झुनझुनू का रहने वाला है। उसने बताया कि उसने सांसद का नंबर उनके ट्विटर अकाउंट से हासिल किया और शनिवार को शराब पीने के बाद नशे में फोन पर धमकी भरा मैसेज भेज दिया। ज्ञात हो कि सांसद राकेश सिन्हा को इससे पहले भी धमकी भरा फोन और मैसेज भेजा गया था।