फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : There was a huge jam on the celebration of the new year

Delhi : नए साल के स्वागत के जश्न पर भारी पड़ा जाम, वैकल्पिक मार्गों पर फंसे वाहन

Sun, 01 Jan 2023 07:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 07:28 AM IST
सार

नए साल की पूर्व संध्या पर कनॉट प्लेस को रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा दिया गया था, हर तरफ नए साल के स्वागत की रौनक देखते ही बन रही थी, लेकिन कनॉट प्लेस की ओर आने वाले मार्गों को समय से पहले ही बंद किए जाने से यहां पहुंचने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Delhi News : There was a huge jam on the celebration of the new year
रात में लगा जाम... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनॉट प्लेस में जश्न के साथ नए साल का स्वागत करने वालों को निराशा ही हाथ लगी। एक तरफ नए साल की पूर्व संध्या पर कनॉट प्लेस को रंग बिरंगी लाइटों से जगमगा दिया गया था, हर तरफ नए साल के स्वागत की रौनक देखते ही बन रही थी, लेकिन कनॉट प्लेस की ओर आने वाले मार्गों को समय से पहले ही बंद किए जाने से यहां पहुंचने वाले वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस पिकेट पर तैनात जवानों द्वारा यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किए जाने से वैकल्पिक मार्गों पर दबाव बढ़ गया और भारी जाम लग गया। लोग एक-एक घंटे तक जाम में फंसे रहे।

विज्ञापन


यहां आने वाले लोगों ने आरोप लगाया कि रात के वक्त कनॉट प्लेस में पैदल आने वाले लोगों को भी पुलिस ने पिकेट पार नहीं करने दी। नए साल पर जो लोग कनॉट प्लेस में घूमना चाहते थे, उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया। उनसे पब-बार, होटल व रेस्तरां संचालकों की ओर से जारी किए गए पास मांगे जा रहे थे। जिनके पास कागजात नहीं थे, उन्हें पुलिस घर जाने की सलाह दे रहे थे। जश्न की शुरूआत से पहले ही कनॉट प्लेस की सड़कें सूनी हो गईं।
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नए साल की पूर्व संध्या पर यातायात एडवाइजरी जारी की थी। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, कनॉट प्लेस की ओर आने वाले सभी मार्गों को 31 दिसंबर की रात आठ बजे बंद किया जाना था। ये मार्ग रणजीत सिंह फ्लाई ओवर, मंडी हाउस, बंगाली मार्केट, मिंटो रोड, चेम्सफोर्ड रोड, आके आश्रम, पटेल चौक, गोल डाकखाना, जय सिंह रोड-बंगला साहिब लेन, विंडसर प्लेस आदि थे। यहां शनिवार को यातायात व स्थानीय पुलिस ने समय से पहले ही पिकेट लगाकर नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कनॉट प्लेस आने के इन सभी छोटे-बड़े मार्गों को बैरिकेडिंग कर शाम सात बजे ही बंद कर दिया, जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन मार्गों को बंद किए जाने से वाहन चालक वैकल्पिक रास्ते पर गए लेकिन वाहनों की संख्या ज्यादा होने की वजह से लंबा जाम लग गया। खासकर कनॉट प्लेस के आसपास के गोल चक्करों पर वाहन रेंगते नजर आए। इन रास्तों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। इस दौरान कई लोग अपने परिवार को लेकर इधर उधर भटकते नजर आए।

इंडिया गेट का नहीं हो पाया दीदार
साल के आखिरी दिन बहुत से लोग परिवार व दोस्तों के साथ इंडिया गेट घूमने के लिए निकले थे, लेकिन वे इंडिया गेट का दीदार तक नहीं कर सके। दरअसल जो लोग इंडिया गेट पर मौजूद थे, उन्हें भी शाम करीब साढ़े पांच बजे इंडिया गेट से हटा दिया गया। इंडिया गेट के आपपास के सभी लॉन खाली कराने के बाद किसी को भी इंडिया गेट में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। यहां भी कनॉट प्लेस की तरह सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे।


हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इंडिया गेट से लोगों को हटाए जाने के बारे में कहा कि इंडिया गेट के पास एक भारी क्रेन काम कर रही है। किसी तरह का कोई हादसा न हो, इसलिए एहतियातन लोगों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें इंडिया गेट से हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed