{"_id":"5ff8ef0399153e2b955d7fa3","slug":"delhi-news-the-effect-of-western-disturbance-is-over-delhiites-will-get-relief-from-cold-and-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीवालों को ठंड और बारिश से मिलने वाली है राहत, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीवालों को ठंड और बारिश से मिलने वाली है राहत, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म
Sat, 09 Jan 2021 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 Jan 2021 05:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : amar ujala
पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। इससे दिल्लीवासियों को बारिश और ठंड से राहत मिलेगी। जल्द ही न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली और एनसीआर में मामूली बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार, आगामी दिनों में बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
अब न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम में हल्की गिरावट रहेगी। न्यूनतम तापमान बढ़ने से सर्दी का अहसास भी कम रहेगा। 11 जनवरी के बाद मौसम में हल्का बदलाव होगा। इसके बाद से हल्की ठंड का अहसास होगा।
विज्ञापन
प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन अधिक 9.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम सामान्य से तीन कम 16.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से दिनभर लोग ठिठुरते रहे। पिछले 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर अधिकतम 100 ऱ न्यूनतम 78 फ़ीसदी दर्ज हुआ। दिल्ली के लोदी रोड इलाके में सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.6, जफरपुर में 9.6 और रिज इलाके में 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा की हवा बहुत खराब श्रेणी में
राजधानी में शुक्रवार को हवा खराब श्रेणी में रही। एनसीआर के गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा में यह बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। हालांकि जल्द ही हवा में सुधार की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 234 दर्ज हुआ। इससे एक दिन पहले यह 255 था। पिछले 24 घंटे में पीएम10 172 और पीएम2.5 97 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया।
यह रहा एक्यूआई
दिल्ली 234
फरीदाबाद 256
गाजियाबाद 304
गेटर नोएडा 312
गुरुग्राम 163
नोएडा 261