फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : The crooks came to loot gold worth 3.7 crores, only 56 thousand could be taken away as alarm sounded

Delhi News : 3.7 करोड़ का सोना लूटने आए थे बदमाश, अलार्म बजने पर 56 हजार ही ले जा सके

Sat, 09 Jul 2022 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 05:17 AM IST
सार

पांच जुलाई को कुछ बदमाश कंपनी में रखे 3.7 करोड़ रुपये का सोना लूटने आए थे, लेकिन मैनेजर ने अपनी जेब में रखा सिक्योरिटी रिमोट दबा दिया। अलार्म बजते ही बदमाश भाग गए।

विज्ञापन
Delhi News : The crooks came to loot gold worth 3.7 crores, only 56 thousand could be taken away as alarm sounded
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में मुथूट फिनकॉर्प के मैनेजर की सूझबूझ से बड़ी वारदात टल गई। पांच जुलाई को कुछ बदमाश कंपनी में रखे 3.7 करोड़ रुपये का सोना लूटने आए थे, लेकिन मैनेजर ने अपनी जेब में रखा सिक्योरिटी रिमोट दबा दिया। अलार्म बजते ही बदमाश भाग गए। बदमाश कंपनी से सिर्फ 56 हजार रुपये ही ले सके। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लूटपाट करने वाले मास्टरमाइंड समेत चार बदमाशों को सात जुलाई को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से तीन पिस्टल, आठ कारतूस, दो मोटरसाइकिल व दो लूटे गए मोबाइल बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी राजेश देव के अनुसार, गिरफ्तार बदमाशों की पहचान मेरठ के तहसील मावाना स्थित गांव सोनदत निवासी आमिर उर्फ त्यागी और तालिब, दिल्ली के खजूरी खास निवासी सिराजुद्दीन और मथुरा के गांव मानागढ़ी निवासी त्रिपेश कुमार उर्फ परवेश के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पांच जुलाई को प्रीत विहार थाने में मुथूट फिनकॉर्प कंपनी में लूट का मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन


शिकायत में कहा गया था कि पांच जुलाई को सुबह साढ़े दस बजे हथियारों से लैस चार बदमाश विकास मार्ग स्थित मुथूट फिनकॉर्प कंपनी के कार्यालय में आए। उन्होंने हथियार दिखाकर 56 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने स्ट्रांग रूम में रखे सोने को लूटने की कोशिश की। उन्होंने ब्रांच स्टाफ ने वॉल्ट की चाबी छीन ली। इसके बीच ब्रांच मैनेजर ने सूझबूझ दिखाकर जेब में रखे सिक्योरिटी रिमोट को चुपके से दबा दिया। इसके बाद सिक्योरिटी सिस्टम बजने लगा। अलार्म बजते ही बदमाश भाग खड़े हुए। बदमाशों ने भागते हुए दो कर्मियों पर पिस्टल की बट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अमित प्रकाश को सात जुलाई को सूचना मिली कि वारदात में शामिल दो बदमाश आमिर और तालिब बारापूला होते हुए एम्स के पास आएंगे। टीम ने किलोकरी स्थित गुरुद्वारा बाला साहिब के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। इनसे पूछताछ के बाद मास्टरमाइंड सिराजुद्दीन व त्रिपेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से तीन केस को सुलझाने का दावा किया है। आमिर के खिलाफ 11, तालिब के खिलाफ तीन और सिराजुद्दीन के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed