{"_id":"6025ca6f8ebc3ee9631f1efd","slug":"delhi-news-short-interval-in-nursery-admission-list-will-increase-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी दाखिले की सूची में कम अंतराल से बढ़ेगी परेशानी, बिगड़ सकता है आर्थिक गणित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी दाखिले की सूची में कम अंतराल से बढ़ेगी परेशानी, बिगड़ सकता है आर्थिक गणित
Fri, 12 Feb 2021 05:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 12 Feb 2021 05:53 AM IST
सार
- अभिभावकों को कम से कम चार स्कूलों की फीस एक साथ रखनी होगी
- पहली सूची 20 मार्च, दूसरी सूची 25 मार्च, व 27 मार्च को तीसरी सूची जारी होगी
- पहले एक सूची से दूसरी सूची केबीच दस से पन्द्रह दिन मिलते थे
विज्ञापन
नर्सरी एडमिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की सूची के बीच कम अंतराल इस बार अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बन सकता है। दरअसल इस बार दाखिला सूची के बीच दो से तीन दिन का अंतराल है। इस कारण से अभिभावकों को कम से कम तीन से चार स्कूलों में दाखिले के लिए एक साथ फीस का जुगाड़ करना होगा। कोरोना महामारी के दौरान एक साथ तीन-चार स्कूलों की फीस की व्यवस्था उनकी जेब पर भारी पड़ेगी। बीते सत्र के दाखिले में अभिभावकों को सूची के बीच 15-20 दिन का समय मिलता था।
विज्ञापन
लगभग 1700 निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में नर्सरी, केजी व पहली में लगभग दो लाख सीटों पर दाखिले होंगे। दाखिले के लिए गाइडलाइंस तो जारी कर दी गई हैं लेकिन इसमें सूची को लेकर जारी शेड्यूल ने अभिभावकों की परेशानी बढ़ा दी है। इस बार पहली सूची 20 मार्च, दूसरी सूची 25 मार्च व सीटें खाली रहने पर तीसरी सूची 27 मार्च को जारी होगी। अभिभावकों का कहना है कि दाखिला सूची जारी करने के बीच काफी कम समय है।
विज्ञापन
यदि बच्चे का दाखिला पहली सूची में हो जाता है और फिर दूसरी में हो जाता है तो उसे एकदम से पहली सूची में लिए दाखिले की फीस जल्दी से वापस नहीं होगी। इसी तरह यदि तीसरी सूची में दाखिला हो गया तो दूसरी सूची में लिए दाखिले के लिए भुगतान की गई फीस को वापस लेने में दिक्कत होगी। इस तरह से अभिभावकों को एक साथ तीन से चार स्कूलों की फीस के भुगतान के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
शैक्षणिक सत्र 2020-21 में दाखिले के समय पहली सूची 24 जनवरी, दूसरी 12 फरवरी व तीसरी सूची 6 मार्च को जारी की गई थी। इस कारण से अभिभावकों को दाखिले के लिए भी पर्याप्त समय मिला था। दाखिले के लिए अभिभावकों को जन्मतिथि प्रमाणपत्र की भी दो से तीन कॉपी रखनी होगी। एडमिशन नर्सरी डॉट कॉम प्रमुख सुमित वोहरा कहते हैं कि नर्सरी दाखिले की गाइडलाइंस जारी होने केबाद से अभिभावक फॉर्म को लेकर काफी असमंजस में हैं। अभिभावकों को दाखिले के लिए ना केवल जन्मतिथि प्रमाणपत्र की दो से तीन कॉपी रखनी पड़ेगी बल्कि दो तीन स्कूलों के मुताबिक फीस की व्यवस्था करनी होगी। ऐसा इस बार सूची के बीच कम अंतराल के कारण होगा।