फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news:  Raids in five states in search of Sushil

सागर पहलवान हत्याकांड : सुशील की तलाश में पांच राज्यों में छापामारी, ससुर सतपाल से भी पूछताछ

Sun, 09 May 2021 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 May 2021 03:46 AM IST
सार

  • दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड में 12 टीमें दे रही हैं दबिश
  • छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के बीच बवाल का मामला
  • सुशील के ससुर से भी पूछताछ

विज्ञापन
Delhi news:  Raids in five states in search of Sushil
सुशील कुमार - फोटो : ट्विटर

विस्तार

छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर नेशनल चैंपियन रहे सागर पहलवान की हत्या के मामले में आरोपी ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। दिल्ली पुलिस की दर्जन भर से अधिक टीमें सुशील की तलाश में पांच राज्यों में दबिश दे रही हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस सूत्रों का दावा है कि पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को सुशील के गुरु और ससुर सतपाल से बातचीत की। सतपाल ने सुशील के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है। सूत्रों का कहना है कि एक या दो दिन में सुशील पुलिस के सामने पेश हो सकता है। सुशील फिलहाल कानूनी सलाह ले रहा है।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की 12 से अधिक टीमें दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और उत्तराखंड में छापामारी कर रही है। सुशील की आखिरी लोकेशन हरिद्वार की मिली थी। उसके बाद से लगातार मोबाइल बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी प्रिंस दलाल से पूछताछ के बाद उस दिन घटना में मौजूद 17 युवकों की एक सूची तैयार की है। उसके आधार पर पुलिस सभी की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन सभी के मोबाइल बंद आ रहे हैं। अभी तक की जांच में प्रॉपर्टी के पीछे झगड़े की बात सामने आ रही है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि झगड़े की एक वजह टशन भी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। 

क्लिप में सुशील
बता दें कि छत्रसाल स्टेडियम में पूर्व जूनियर नेशनल चैंपियन पहलवान सागर की पीटकर हत्या के मामले में ओलंपिक पदक विजेता सुशील पहलवान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रिंस दलाल के मोबाइल फोन से पुलिस को मिली वीडियो क्लिप में सुशील अपने साथियों के साथ सागर व उसके दोस्तों की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस की टीमें दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा और उत्तराखंड में सुशील व उसके दोस्तों की तलाश कर रही हैं। पुलिस ने मोबाइल फोन को जांच के लिए एफएसएल भेज दिया है।

 
उत्तर-पश्चिम जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि छानबीन के दौरान पुलिस को छत्रसाल स्टोडियम में घटना स्थल का कोई वीडियो नहीं मिला है। गेट व घटना स्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। सूत्रों का कहना है कि जिस रात पूरा बवाल हुआ, उस दिन सुशील के घर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई है। पुलिस उसकी भी जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed