फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News :Preparation to vaccinate duty bound teachers before board exams

एहतियात : बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले शिक्षकों को वैक्सीन लगाने की तैयारी

Sat, 10 Apr 2021 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा सीमा शर्मा, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 10 Apr 2021 05:13 AM IST
सार

  • सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं से पहले टीका लगाने का प्रस्ताव तैयार, अंतिम फैसला बाकी 
  • यूजीसी, एआईसीटीई, आईआईटी, आईआईएम ने शिक्षकों को वैक्सीन लगाने की दी सलाह

विज्ञापन
Delhi News :Preparation to vaccinate duty bound teachers before board exams
कोरोना टीकाकरण - फोटो : PTI

विस्तार

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की अगले महीने शुरू होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले शिक्षकों को टीका लगाने की तैयारी है। केंद्र सरकार की हाल में हुई बैठक में बोर्ड परीक्षाओं को लेकर ऐसा प्रस्ताव आया है। इसमें कोरोना संक्रमण से छात्रों को बचाने के लिए परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों और कर्मियों को टीका देने की योजना है। हालांकि, अभी इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला होना बाकी है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कोरोना के बढ़ते संक्रमण और बोर्ड समेत अन्य परीक्षओं पर चर्चा हुई। बैठक में बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले शिक्षकों को वैक्सीन देने का प्रस्ताव आया था। लेकिन बैठक में कोई सहमति नहीं बन पाई थी। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सरकार ने 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाने का नियम बना ही रखा है। इसी के तहत इस प्रस्ताव में सीबीएसई बोर्ड के 45 आयु वर्ग से अधिक उम्र के शिक्षकों को डाटा जुटाना भी शामिल है। इसमें पता लगाया जाएगा कि इस वर्ग के तहत कितने शिक्षकों ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट भी बनेगी। इसमें देखा जाएगा कि कहीं शिक्षकों के चलते छात्रों को कोई दिक्कत तो नहीं होगी।  डाटा एकत्र करने काएक  फायदा यह भी होगा कि बाद में इन्हीं स्कूल शिक्षकों की डयूटी जेईई मेन और नीट जैसी  राष्ट्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में भी लगायी जा सकेगी।

छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि पर फिलहाल परीक्षा समय पर होगी: 
मंत्रालय का साफ रुख है कि फिलहाल बोर्ड परीक्षा में बदलाव की कोई योजना नहीं है। कोरोना मामलों पर नजर रख रहे हैं। छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसलिए छात्र और अभिभावक परेशान न हों। वे परीक्षा की तैयारी पर फोकस रखें। हालांकि, कोरोना हालात को देखते हुए आखिरी फैसला होगा। 


शिक्षक टीका महोत्सव में शामिल हों: 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से 11 से 14 अप्रैल तक टीका महोत्सव में आम लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया है। इसी के तहत एआईसीटीई, यूजीसी, आईआईटी समेत आईआईएम ने अपने सभी शिक्षकों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय केदिशा-निर्देशों के तहत वैक्सीन लगाने का आह्वान किया है। इसी के तहत कॉलेज कैंपस में वैक्सीन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed