फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : polling for five seats of mcd tomorrow

दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों के लिए मतदान कल, उपचुनाव का नतीजा 3 मार्च को

Sat, 27 Feb 2021 04:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Feb 2021 04:27 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : polling for five seats of mcd tomorrow
अंतिम दिन गौतम गंभीर ने भी किया प्रचार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की पांच सीटों पर नगर निगम उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को प्रचार प्रसार थम गया। आखिरी दिन तीन प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झौंक अपने अपने इलाकों में  प्रचार प्रसार कर विजयी बनाने के लिए समर्थन मांगा। अब 28 फरवरी को मतदान होगा और 3 मार्च को फैसला आएगा। निगम के इस उपचुनाव में तीन पूर्वी व दो उत्तरी निगम की सीट पर चुनाव पर होना है। इसमें से दो सीटें पूर्वी निगम में आरक्षित हैं। 

विज्ञापन


इन पांच सीटों पर कुल 63 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया है। इस उपचुनाव में भाजपा की तीनों सीटों पर बचाने की चुनौती होगी। वहीं, आप पार्टी को निगम में अपनी मजबूती बढ़ाने का यह अवसर रहेगा, जबकि कांग्रेस की ओर से अपनी सियासी पारी को बचाना तवज्जो रहेगी। आम आदमी पार्टी की ओर से दो पूर्व विधायकों को भी सियासी जंग में फिर से उतारा गया है
विज्ञापन


भाजपा तीन जिम्मेदारियां निभाने में फेल: राघव चड्ढा
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में कहा कि निगम के अधीन तीन बड़ी कानूनी संवैधानिक जिम्मेदारी आती हैं। इसमें स्वच्छता, मोहल्ले की छोटी- बड़ी सड़कों को बनाना और पार्कों की साफ सफाई और सौंदर्यीकरण शामिल है। लेकिन निगम की सत्ता में बैठी भाजपा इन तीनों के जिम्मेदारियों में फैल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राघव चड्ढा ने कहा कि शुक्रवार की शाम को नगर निगम उप चुनाव के प्रचार पर विराम लग गया है। जनता दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान करेगी। राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा ने हर पांच साल में अपने पार्षदों को पैसा खाने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि जनता आम आदमी पार्टी के पांचों प्रत्याशियों को भारी बहुमत से निगम में लाकर भाजपा के 15 सालों का भ्रष्टाचार को खत्म करने में मदद करेगी।

भाजपा-कांग्रेस ने भी अंतिम दिन लगाया जोर
निगम उपचुनाव के प्रचार के आखिरी दिन भाजपा व कांग्रेस ने भी पूरा जोर लगाया। इस कड़ी में पूर्वी दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने कल्याणपुरी वॉर्ड से भाजपा प्रत्याशी सियाराम कन्नौजिया के लिए रोड शो किया। सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि  दिल्ली में विकास के नाम पर काम नहीं हुआ है। यदि पैसा लोगों की भलाई में लगाया होता तो दिल्ली के हालात कुछ और होते।


रोड शो में दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आदेश गुप्ता भी मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस की ओर से कल्याणपुरी वॉर्ड से धर्मपाल मौर्या, त्रिलोकुपरी से बालकिशन, चौहान बांगड़ से जुबैर अहमद, शालीमार बाग से ममता और रोहिणी से मेमवती ने चुनाव प्रचार किया। वहीं, भाजपा की ओर से शालीमार बाग से सुरभि जाजू, त्रिलोकपुरी से ओमप्रकाश गुंगरवाल, कल्याणपुरी से सियाराम कन्नोजिया, चौहान बांगड़ से नजीर अंसारी व रोहिणी से राकेश गोयल ने लोगों से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed