फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News: Patient waljs after 4 hours of knee surgery, robot-assisted therapy

Delhi News : घुटने की सर्जरी के 4 घंटे बाद चला रोगी, रोबोट की मदद से की गई शल्य चिकित्सा

Mon, 13 Jun 2022 05:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 13 Jun 2022 05:13 AM IST
सार

परमानंद अस्पताल में रोबोट की मदद से की गईं हैं 75 सर्जरी। इन मरीजों में ऐसे लोग शामिल थे, जो लंबे समय से दर्द से पीड़ित थे। 

विज्ञापन
Delhi News: Patient waljs after 4 hours of knee surgery, robot-assisted therapy
demo pic...

विस्तार

राजधानी के परमानंद स्पेशल सर्जरी अस्पताल में घुटने की रोबोटिक सर्जरी के बाद ही मरीज चलने फिरने में सक्षम हो गया। वहीं, अस्पताल में करीब 75 मरीजों का रोबोटिक तकनीक से इलाज किया गया है। इन मरीजों में ऐसे लोग शामिल थे, जो लंबे समय से दर्द से पीड़ित थे। 

विज्ञापन


अस्पताल के मुताबिक, 68 वर्षीय जोगिंदर सिंह पिछले पांच वर्ष से गंभीर दर्द से पीड़ित थे। रोबोट की सहायता घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के महज चार घंटे बाद ही मरीज बिना ज्यादा दर्द के चलने में सक्षम हो गया। सर्जरी करने वाले डॉ. शेखर श्रीवास्तव ने कहा कि पारंपरिक पद्धति की तुलना में रोबोट की सहायता से की जाने वाली सर्जरी की सटीकता बहुत बेहतर है। 
विज्ञापन


रोबोटिक तकनीक से मरीज जल्दी ठीक हो जाते हैं और सामान्य स्थिति में लौट आते हैं। इस तकनीक से उपचार करवाने पर अस्पताल में कम रुकना होता है, रिकवरी तेज होती है और मरीज जल्दी सामान्य रूप से चल-फिर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शेखर श्रीवास्तव कहते हैं, घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी के लिए इस रोबोटिक टेक्नोलॉजी ने बेहतर तरीके से कार्य करने और लंबे समय तक चलने के लिए इम्प्लांट्स को सूक्ष्मता और सटीकता से सही संरेखण में लगाने के लिए एक मिलीमीटर (सब-मिलीमीटर) से भी छोटे आकार के कट लगाने की सुविधा उपलब्ध कराई है। 


ऑपरेशन के पहले कराए जाने वाला सीटी स्कैन मरीज के घुटने का 3-डी मॉडल बनाने में सहायता करता है। इस योजना को फिर रोबोटिक आर्म में डाला जाता है, जो योजना को पूर्णता के साथ क्रियान्वित करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed