फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Now smart phone will be used as metro card on all lines

Delhi: अब सभी लाइनों पर मेट्रो कार्ड के तौर पर इस्तेमाल होगा स्मार्ट फोन, अभी एयरपोर्ट लाइन पर ही लागू है सेवा

Fri, 23 Sep 2022 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Sep 2022 05:36 AM IST
सार

Delhi News : आपका स्मार्टफोन अब मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो कार्ड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। फिलहाल यह सुविधा एयरपोर्ट लाइन पर लागू है। सहूलियत होने की वजह से करीब एक तिहाई यात्री इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Delhi News : Now smart phone will be used as metro card on all lines
delhi metro - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आपका स्मार्टफोन अब मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो कार्ड के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। फिलहाल यह सुविधा एयरपोर्ट लाइन पर लागू है। सहूलियत होने की वजह से करीब एक तिहाई यात्री इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं। क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन कर हर रोज 16,000 यात्री एयरपोर्ट लाइन में प्रवेश करते हैं। दिल्ली मेट्रो अब अपनी सभी लाइनों पर इस सुविधा को शुरू करेगी, इसके लिए अपने एंट्री गेट को अपग्रेड कर रही है। मार्च, 2023 तक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की सुविधा लागू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली मेट्रो ने 2018 में क्यूआर कोड से एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सफर करने की सुविधा प्रदान की थी। इसके बाद से धीरे-धीरे इस प्रणाली का उपयोग करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिलहाल इस लाइन पर रोजाना करीब 50 हजार यात्री सफर करते हैं। इनमें 16,000 यात्री सफर के लिए अपने स्मार्टफोन से क्यूआर कोड स्कैन करते हैं।
विज्ञापन


फिलहाल इस लाइन पर स्मार्ट फोन, स्मार्ट कार्ड, एनसीएमसी रुपे कार्ड से सफर की सुविधा है। क्यूआर कोड खरीदने के लिए किराये का भुगतान करने के लिए पेटीएम, रिडलर  (आरआईडीएलईआर)  जैसे एप हैं। एप के जरिये किसी भी स्टेशन से गंतव्य के लिए क्यूआर कोडयुक्त टिकट खरीद सकते हैं। मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने के लिए भी स्मार्ट फोन से क्यूआर कोड को एएफसी गेट पर स्कैन करना होगा। यात्रा समाप्त होने पर स्टेशन से निकासी भी मोबाइल से की जा सकती है। पिछले साल दिसंबर में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड से सफर की सुविधा शुरुआत की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एप से खरीद सकते हैं क्यूआर टिकट, स्कैन के बाद मिलेगा स्टेशन पर प्रवेश : पेटीएम या आरआईडीएलआर एप इंस्टॉल करें। अपना ब्योरा देने के बाद यात्री को खुद को पंजीकृत करना होगा। क्यूआर टिकट खरीदने के बाद प्रवेश द्वार पर लगे स्कैनर पर क्यूआर कोड को प्रदर्शित करने के बाद स्टेशन से निकलने की सुविधा होगी। इसके लिए मोबाइल का इस्तेमाल करना होगा। क्यू.आर कोड से अधिकतम छह यात्रियों के लिए एक बार में टिकट खरीद सकते हैं। स्टेशन से बाहर निकलने के लिए भी स्कैनर के पास क्यूआर कोड प्रदर्शित करना होगा। 

मोबाइल गुम होने पर यात्री माने जाएंगे बगैर टिकट : सफर में अगर आपका मोबाइल गुम हो जाए तो कोई त्रुटि हो तो यात्री को बगैर टिकट माना जाएगा। सभी लाइनों पर एनसीएमसी की सुविधा शुरू होने से यात्रियों को कैशलेस माध्यम से सफर का एक और विकल्प मिल जाएगा। फिलहाल स्मार्ट कार्ड, टोकन, जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर क्यूआर कोड से सफर कर सकते हैं। मेट्रो की इस नई व्यवस्था से यात्रियों की सहूलियत तो बढ़ेगी ही, साथ ही उन्हें मोबाइल का अतिरिक्त ख्याल रखना होगा। कुल मिलाकर नई व्यवस्था यात्रियों के लिए अच्छी साबित होने वाली है। 


मौजूदा स्टेशनों के 3,300 एएफसी गेट किए जा रहे हैं अपग्रेड
दिल्ली मेट्रो के पूरे नेटवर्क में एनसीएमसी लागू करने के लिए स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) गेट अपग्रेड किए जा रहे हैं। क्यूआर कोड, नियर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी) मीडिया और एनसीएमसी रुपे कार्ड की सुविधा मुहैया करने के लिए डीएमआरसी ने पेटीएम बैंक के साथ करार किया है। वर्ष 2023 के मार्च तक दिल्ली मेट्रो के दो प्रवेश या निकास एएफसी गेट को एनसीएमसी के उपयोग के लायक बनाया जा रहा है। फेज-1, 2 और 3 के मेट्रो स्टेशनों पर 3,300 एएफसी गेट हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed