{"_id":"6085ee1f0149c721bc40497b","slug":"delhi-news-now-mercury-may-go-above-40-in-capital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का मौसम : अब लौटेगी गर्मी, 40 के पार जा सकता है पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का मौसम : अब लौटेगी गर्मी, 40 के पार जा सकता है पारा
Mon, 26 Apr 2021 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 26 Apr 2021 04:03 AM IST
सार
- पिछले सप्ताह मिली राहत होगी खत्म
- दिन पर दिन बढ़ रही है तपिश
विज्ञापन
चढ़ रहा है पारा...
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पिछले सप्ताह मौसम में आई ठंडक ने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया था। रविवार को राजधानी दिल्ली का आसमान फिर से बिल्कुल साफ हो गया और सूर्यदेव दिनभर चमके। इस कारण तपिश बढ़ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस हफ्ते पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
विज्ञापन
मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा और सूरज की तपिश बढ़ेगी। तापमान 38 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मंगलवार को यह 38 और 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बुधवार को अधिकतम पारा 39 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। इसके बाद गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन की वजह से इस समय दिल्ली की सड़कों पर वाहनों की संख्या कम है। इस कारण तापमान पिछले सालों की तुलना में कुछ कम रहने की उम्मीद है। मई का पहला सप्ताह लोगों को भीषण गर्मी का एहसास करा सकता है।