{"_id":"602881988ebc3ee95a778568","slug":"delhi-news-no-deaths-from-corona-for-the-second-time-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में दूसरी बार कोरोना से कोई मौत नहीं, संक्रमण के 126 मामले, 138 स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में दूसरी बार कोरोना से कोई मौत नहीं, संक्रमण के 126 मामले, 138 स्वस्थ
Sun, 14 Feb 2021 07:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 14 Feb 2021 07:19 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर...
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में शनिवार को सप्ताह में दूसरी बार कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। इससे पहले मंगलवार को भी संक्रमण से मौत का आंकड़ा शून्य था। स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 126 मामलों की पुष्टि की। 138 मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। इस दिन 60876 लोगों की जांच हुई और संक्रमण दर 0.21 % रही।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कुल संक्रमितों की संख्या 6,36,796 हो गई है। इनमें से 6,24,866 लोग स्वस्थ हो चुके हैं ।अब तक कुल 10889 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल संक्रमण के 1041 सक्रिय मामले हैं। इनमें 468 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा हैं। होम आइसोलेशन में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या 411 है। वहीं, कोविड-19 केंद्रों में 36रोगियों का इलाज चल रहा है। दिल्ली में अबतक कुल 1 करोड़ 15 लाख लोगों कि जांच कि जा चुकी है।कंटेनमेंट जोन की संख्या 693 रह गई है।
विज्ञापन
11912 कर्मियों ने पहली और 1856 ने ली दूसरी डोज
कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में शनिवार को कुल 13,768 कर्मचारियों को टीके लगाए गए। इनमें से 11912 को टीके की पहली और 1856 को दूसरी खुराक दी गई। वैक्सीन लगने के बाद 6 लोगों को बुखार और दर्द की शिकायत हुई। दूसरी डोज लेने वाले किसी भी कर्मचारी में टीका का दुष्प्रभाव नहीं देखा गया। टीका लगवाने वालों में अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों की संख्या स्वास्थ्यकर्मियों के मुकाबले दोगुना रही।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को 261 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। इनमें 186 केंद्रों पर कोविशील्ड और 75 पर कोवाक्सिन की खुराक दी गई। 26,100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इनमें से 13768 ने टीके लगवाए। निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से 53 फीसदी कर्मचारियों ने ही टीका लगवाया । वहीं, दूसरी खुराक लेने वाली की संख्या 50 फीसदी भी नहीं रही। शनिवार को कुल 4319 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगनी थी। इनमें से सिर्फ 1856 ने ही टीका लगवाया। कोवीशिल्ड वाले 186 केंद्रों पर 1708 और कोवाक्सिन वाले 75 केंद्रों पर 148 कर्मचारियों ने ही टीका लगवाया।
राजीव गांधी अस्पताल के कोविड नोडल अधिकारी डॉक्टर अजित जैन ने बताया कि जिन लोगों ने वैक्सीन की दूसरी खुराक ली है। उनका टीकाकरण पूरा हो गया है। इन लोगों में अब दो सप्ताह के बाद संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी बनने लगेगी। उन्होंने कहा कि एंटीबॉडी टेस्ट से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का पता लगाया जा सकेगा, हालांकि सभी लोगों को इस टेस्ट को कराने की जरूरत नहीं है।