{"_id":"630ecfa89631a52a6c4a7bba","slug":"delhi-news-mcd-107-people-challaned-for-getting-mosquito-larvae","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मच्छरों का लार्वा मिलने पर एमसीडी 107 लोगों का किया चालान, 117 को जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मच्छरों का लार्वा मिलने पर एमसीडी 107 लोगों का किया चालान, 117 को जारी किए नोटिस
Wed, 31 Aug 2022 08:34 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 31 Aug 2022 08:34 AM IST
सार
दक्षिणी, पश्चिमी, मध्य व नजफगढ़ क्षेत्र में चले अभियान के दौरान सभी वार्डों में निर्माण स्थलों पर जांच की गई। अनियमितताएं मिलने पर 107 चालान लोगों के चालान किए और 117 नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीडी ने मंगलवार को मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया। दक्षिणी, पश्चिमी, मध्य व नजफगढ़ क्षेत्र में चले अभियान के दौरान सभी वार्डों में निर्माण स्थलों पर जांच की गई। अनियमितताएं मिलने पर 107 चालान लोगों के चालान किए और 117 नोटिस जारी किए हैं। अभियान के दौरान चारों क्षेत्रों में 1196 निर्माण स्थलों की जांच की गई और 278 स्थलों पर मच्छरों का लार्वा पाया गया।
विज्ञापन
मध्य क्षेत्र के वार्ड-90 कालकाजी में एनएलसीपी नेहरू प्लेस, दक्षिणी क्षेत्र के वार्ड-81 पुष्प विहार में अंबेडकर नगर टर्मिनल, पश्चिमी क्षेत्र के वार्ड-26 में मोहन गार्डन व नजफगढ़ क्षेत्र के वार्ड-35 ककरोला के हर्ष विहार में मच्छरों का लार्वा पाया गया। मच्छरों का लार्वा मिलने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 107 चालान व 117 नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
नजफगढ़ क्षेत्र के वार्ड-45 ईसापुर के जाफरपुर में स्थित आरटीआरएम अस्पताल का वीआईपी चालान किया गया। इसके अलावा निगम के जन स्वास्थ्य विभाग ने उपरोक्त चारों क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया। इसके अंतर्गत नागरिकों को हैंडबिल वितरित किए गए, स्टिकर चिपकाए गए व निर्माण स्थलों पर बैनर प्रदर्शित किए गए।
विज्ञापन