{"_id":"603c3a94176c50517b4c70ab","slug":"delhi-news-lost-one-lakh-by-advertising-laptop-sales-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर संकटः लैपटॉप बिक्री का विज्ञापन देकर एक लाख गंवाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर संकटः लैपटॉप बिक्री का विज्ञापन देकर एक लाख गंवाए
Mon, 01 Mar 2021 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 01 Mar 2021 06:21 AM IST
विज्ञापन
Cyber Crime
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में साउथ गणेशनगर निवासी मुकुलानंद ने अपना लैपटॉप बेचने के लिए फेसबुक पर विज्ञापन डाला। कुछ ही मिनटों में उनके पास एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को आर्मी का जवान बताकर लैपटॉप का सौदा कर लिया।
विज्ञापन
लैपटॉप के लिए भुगतान आरोपी ने खाते में भेजने की बात कही। उसने मुकुलानंद को एक क्यूआर कोड भेजकर एक रुपया उनके खाते में भेजने को कहा। उन्होंने जैसे ही एक रुपया भेजा, आरोपी ने दो रुपये उनके खाते में डाले। इसके बाद करीब एक लाख रुपये उड़ा लिये। उनकी सूचना पर मंडावली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मुकुलानंद ने बताया कि लॉकडाउन के बाद से वे ऑनलाइन ट्यूशन क्लास दे रहे हैं। उनका लैपटॉप पुराना हो गया था। उन्हें नया लैपटॉप लेना था। उन्होंने पहले अपने पुराने लैपटॉप को बेचने के लिए फेसबुक पर 18 फरवरी को विज्ञापन डाला। कुछ ही देर बाद खुद को साहिल बताने वाले एक कॉलर ने लैपटॉप लेने की इच्छा जताई। सौदा 30500 रुपये में तय हुआ।
विज्ञापन
बातचीत होने के बाद कथित साहिल ने मुकुलानंद के मोबाइल पर एक क्यूआर कोड भेज उसे स्कैन कर एक रुपया भेजने को कहा। मुकुलानंद ने ऐसा ही किया। इसके बाद आरोपी ने भी दो रुपये भेजकर दूसरा क्यूआर कोड भेजा। आरोप है कि इसे स्कैन करते ही उनके खाते से एक लाख रुपये निकल गए।