फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Less recorded rainfall in three districts of the capital, Orange alert for today

दिल्ली में बरसात : राजधानी के तीन जिलों में कम रिकॉर्ड की गई वर्षा

Sat, 21 Aug 2021 01:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 21 Aug 2021 01:53 AM IST
सार

केवल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बहुत कम 154 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जबकि यहां एक जून के बाद से सामान्य स्तर पर 491.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड होती है। 

विज्ञापन
Delhi News : Less recorded rainfall in three districts of the capital, Orange alert for today
संकेत चित्र... - फोटो : PTI

विस्तार

मानसून के उतार चढ़ाव के बीच राजधानी के तीन जिलों में कम से बहुत कम जबकि चार जिलों में अधिक वर्षा दर्ज हुई है। इस कड़ी में  केवल उत्तर-पूर्वी दिल्ली में बहुत कम 154 मिमी वर्षा दर्ज की गई है जबकि यहां एक जून के बाद से सामान्य स्तर पर 491.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड होती है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली में अब तक 297.8 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो सामान्य से 39 फीसदी कम है। वहीं, दक्षिणी दिल्ली 371.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है, जो 24 फीसदी कम है।  राजधानी में एक जून से लेकर अब तक सामान्य के मुकाबले औसतन 431 मिमी बारिश हुई है। सामान्य स्तर पर 412.1 मिमी बारिश रिकॉर्ड होती है। 
विज्ञापन


गत 11 जुलाई तक देश में सबसे अधिक वर्षा की कमी वाले मध्य दिल्ली में 26 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई है। यहां बारिश का रिकॉर्ड  617.1 मिमी रहा है जबकि लंबी अवधि का औसत 491.6 मिमी रहता है। केवल उत्तरी दिल्ली में   677.7 मिमी के साथ अतिरिक्त मात्रा में बारिश रिकॉर्ड की गई है। जबकि यहां लंबी अविधि के औसत के दौरान 396.7 मिमी रिकॉर्ड होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नई दिल्ली इलाके में 497.6 मिमी बारिश  मापी गई है, जो कि सामान्य मात्रा से 39 फीसदी अधिक है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली में अब तक 442.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो कि 31 फीसदी अधिक है।

जून में राष्ट्रीय राजधानी में सामान्य की तुलना में 34.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि सामान्य का रिकॉर्ड 65.5 मिमी है। जुलाई में 507.1 मिमी वर्षा हुई, जो 210.6 मिमी की लंबी अवधि के औसत से 141 फीसदी अधिक थी। साथ ही यह जुलाई 2003 के बाद से इस महीने में सबसे अधिक और अब तक की दूसरी सबसे अधिक बारिश थी।

मौसम विभाग ने अगस्त के लिए सामान्य बारिश का अनुमान लगाया है  जो लंबी अवधि औसत के लिए 95 से 106 फीसदी है। आम तौर पर राजधानी में अगस्त में 247.7 मिमी बारिश होती है। राजधानी में 10 दिनों तक सूखा रहा, जो पिछले चार वर्षों में इस महीने में सबसे लंबा रहा है। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में 10 अगस्त को मानसून ने ब्रेक में प्रवेश किया था, जो इस सीजन का दूसरा चरण था।

मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में आगामी 23 अगस्त तक मानसून की  बारिश की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि महीने के आखिरी 10 दिनों में अच्छी बारिश हो सकती है। मानसून के मौसम के दौरान कई बार मानसून हिमालय की तलहटी के करीब शिफ्ट हो जाता है, जिससे बारिश में गिरावट आती है। हालांकि, इससे हिमालय की तलहटी उत्तर-पूर्व में वर्षा बढ़ जाती है।

आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
राजधानी में शुक्रवार को गर्मी से बेहाल लोगों को बारिश ने राहत दिलाई। पूरा दिन रिमझिम बारिश की वजह से मौसम सुहाना रहा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में शनिवार को भी पूरे दिन बारिश हो सकती है। 


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक कम 32.8 डिग्री सेल्सियस  व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम साढ़े पांच बजे तक 11 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। बीते 24 घंटों में हवा में नमी का स्तर 70 से 97 फीसदी रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी तेज बारिश की संभावना बनी हुई है। दिनभर बारिश होने से लोगों के लिए गर्मी से राहत बनी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed