{"_id":"60134abf8ebc3e31f54c8c53","slug":"delhi-news-leopard-spotted-in-najafgarh-panic-among-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्लीः नजफगढ़ में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्लीः नजफगढ़ में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल
Fri, 29 Jan 2021 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 29 Jan 2021 05:07 AM IST
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
नजफगढ़ में तेंदुआ देखे जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बृहस्पतिवार को तेंदुए की कई सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया वायरल हुई तो प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से एतियात बरतने की गुजारिश की है, उधर रिहायशी इलाके में तेंदुआ आने के बाद वन विभाग की कई टीमें उसकी तलाश में जुट गयी है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से कहा है कि दोबारा तेंदुआ देखे जाने पर वह तुरंत पुलिस या वन विभाग को इसकी सूचना दें। फिलहाल तेंदुआ को लेकर पूरे नजफगढ़ इलाके में चर्चाएं हो रही है। माना जा रहा है कि जंगल के इलाके से भटककर तेंदुआ रिहायशी इलाके में आ गया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के मुताबिक सबसे पहले तेंदुआ नजफगढ के गोपाल नगर में बुधवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे देखा गया। वह अंधेरे में गलियों में घुम रहा था। घरों पर लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुआ कैद हो गया। एक जगह पर तेंदुआ को देखने के बाद कुत्ता वहां से भागता हुआ नजर आया। उसके बाद तेंदुआ नजफगढ़ के आगे खेरा मोड़ के पास भी देखा गया। लेकिन अभी तक तेंदुआ को किसी ने सामने से नहीं देखा है और न ही तेंदुआ ने किसी पर हमला ही किया है।
विज्ञापन
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि फुटेज के सामने आने के बाद पुलिस ने वन विभाग को इसकी जानकारी दञी है। वन विभाग के अधिकारियों ने उन जगहों का मुआयना किया जहां तेंदुआ दिखा था। पुलिस अधिकारी क कहना है कि वन विभाग कर्मी तेंदुए की तलाश में जुटे हैं, जिसमें पुलिस भी उनके साथ है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
अधिकारियों को आशंका है कि नजफगढ से आगे का हरियाणा का हिस्सा लगता है। इसके बीच में जंगल भी है। जंगल के रास्ते ही तेंदुआ के नजफगढ़ में आने का अनुमान लगाया जा रहा है।