{"_id":"600e107946ed287cb0060fda","slug":"delhi-news-kabal-singh-has-been-in-chains-since-50-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 दिन से जंजीरों में जकड़े हैं काबल सिंह, बोले- ऐसी ही है देश के किसानों की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 दिन से जंजीरों में जकड़े हैं काबल सिंह, बोले- ऐसी ही है देश के किसानों की हालत
Mon, 25 Jan 2021 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा
शुभम बंसल, नई दिल्ली
शुभम बंसल, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 25 Jan 2021 05:57 AM IST
विज्ञापन
काबल सिंह
- फोटो : amar ujala
सिंघु बार्डर पर प्रर्दशकारियों के प्रर्दशन करने का तरीका दिन पर दिन बदलता जा रहा हैं। कुछ लोग यहां पर नारेबाजी और भूख हड़ताल पर बैठ कानून का विरोध जता रहे हैं वहीं एक शख्स ऐसा भी हैं जो पिछले 50 दिनो से अपने आप को पूरी तरह से लोहे की जंजीर से जकड़ कर उसमें ताले लगाकर कानून के खिलाफ विरोध जता रहा है।
विज्ञापन
जंजीर से बंधे इस शख्स का नाम काबल सिंह है जोकि पंजाब के फाजिल्का जिले के रूकन्दपुरा गांव से आया है। काबल सिंह का कहना हैं कि हम जो किसान हैं वह इसी तरह से जंजीरो में जकड़े हुए हैं। मेरी ही तरह इस देश के दूसरे लोग भी जंजीरो से जकड़े हुए हैं लेकिन वह जंजीरे दिखाई नही देती हैं। हम किसान कर्ज के तले जकड़े हुए हैं।
विज्ञापन
हमें अपनी फसलों की एमएसपी भी नहीं मिलती हैं, फसलों को सस्ते दामो पर बेचना पड़ता हैं। इन्ही सब तरह की जंजीरो से हम वर्षो से जकड़े हुए हैं। इसी जकड़न को दर्शाते हुए में पिछले पचास दिनों से अपने आप को बांधकर कृषि कानून के खिलाफ ठंड के बीच विरोध जता रहा हूं। अपने संदेश में मै सरकार को बताना चाहता हूँ कि वह हमारी व्यथा को समझे और इस कृषि कानून को जल्द से जल्द वापस लें और हम आसानी से अपने घरो को जा सकें और खेती-किसानी कर सकें।
विज्ञापन